
बर्ड फ्लू: दिल्ली HC में गाजीपुर मंडी में मुर्गा काटे जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टली
AajTak
12 जनवरी को कृषि बोर्ड ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया था कि फिलहाल गाजीपुर मंडी बंद हैं, जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने 19 जनवरी को इस मुद्दे से जुड़ी मुख्य याचिका पर सुनवाई करने की तारीख़ दी थी, लेकिन मुख्य याचिका के आज लिस्ट न होने के कारण सुनवाई 8 मार्च तक के लिए टाल दी गई है.
बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में गाजीपुर की मुर्गा मंडी में स्लॉटरिंग पर तुरंत रोक लगाने के लिए लगाई गई याचिका पर सुनवाई 8 मार्च तक के लिए टाल दी गई है. 12 जनवरी को कृषि बोर्ड ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया था कि फिलहाल गाजीपुर मंडी बंद हैं, जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने 19 जनवरी को इस मुद्दे से जुड़ी मुख्य याचिका पर सुनवाई करने की तारीख़ दी थी, लेकिन मुख्य याचिका के आज लिस्ट न होने के कारण सुनवाई 8 मार्च तक के लिए टाल दी गई है.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









