
अमित शाह बोले- भारत में बनी दोनों कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, कांग्रेस की बातों में न आएं
AajTak
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने अब दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम आरंभ कर दिया है. ये कांग्रेस वाले टीके पर सवाल उठा रहे हैं. कांग्रेस वाले सिर्फ विरोध कर सकते हैं. मैं देश की जनता को विश्वास दिलाने आया हूं कि भारत में बने हुए दोनों टीके पूरी तरह सुरक्षित हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक रैली के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस पर जमकर बरसे. गृहमंत्री ने कहा कि कश्मीर से धारा-370 और 35A को जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक किसी ने छूने की हिम्मत नहीं की, लेकिन मोदी सरकार ने धारा-370 को उखाड़कर फेंकने का काम किया. Union Home Minister Shri @AmitShah addresses #JanaSevaka Samavesha Rally in Belagavi, Karnataka. https://t.co/kB1cilQjcS अमित शाह ने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देने वाले कांग्रेस के नेताओं से मैं पूछना चाहता हूं कि चार-चार पीढ़ी से आपने शासन किया? क्यों गरीब के घर में गैस कनेक्शन नहीं पहुंचा? क्यों गरीब के घर में बिजली नहीं पहुंची? क्यों गरीबों को घर नहीं मिला?
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











