
दिल्लीः लैंडिंग के वक्त वॉशरूम जाने से रोका, युवक ने DGCA के कर्मचारी को किया अगवा!
AajTak
8 जनवरी को डीजीसीए के एक कर्मचारी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसे एक शख्स अपने साथ टैक्सी में मेडिकल कराने के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल ले गया और उसने उसका मोबाइल फोन और आई कार्ड भी ले लिया. सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथी का फ़ोन भी ले लिया था.
दिल्ली पुलिस ने डीजीसीए के ऑफिस में अवैध रूप से घुसने और एक कर्मचारी को जबरन कार में बैठाकर ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक पर आरोप है कि वो कर्मचारी का मोबाइल फ़ोन भी अपने साथ ले गया. पुलिस ने इस मामले में एक टैक्सी ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की छानबीन कर रही है. दरअसल, 8 जनवरी को डीजीसीए के एक कर्मचारी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसे एक शख्स अपने साथ टैक्सी में मेडिकल कराने के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल ले गया और उसने उसका मोबाइल फोन और आई कार्ड भी ले लिया. सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथी का फ़ोन ले लिया था.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









