
छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर 5 लड़कों ने किया ब्लैकमेल, गैंगरेप के बाद क्लिप भी की वायरल
AajTak
शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ अश्लील क्लिपिंग बनाई और फिर उस क्लिपिंग के आधार पर 5 लड़कों ने छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. समाज को शर्मसार कर देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है.
शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ अश्लील क्लिपिंग बनाई और फिर उस क्लिपिंग के आधार पर 5 लड़कों ने छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. समाज को शर्मसार कर देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है. (बरेली से कृष्ण गोपाल राज की रिपोर्ट) बरेली के बहेड़ी में एक छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने और 5 लड़को द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. वहीं, पीड़िता की तहरीर पर 5 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एएसपी सत्यनारायण ने बताया की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके साथ शादी का झांसा देकर उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली गई और फिर उसे ब्लैकमेल करके 5 लड़को ने गैंगरेप किया. इतना ही नहीं, उन लड़कों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया है.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











