
बीजेपी बनाम ममता: बंगाल में कौन जीतेगा जातियों को साधने का गेम?
AajTak
पश्चिम बंगाल की राजनीति को लंबे अर्से तक जिस बात ने अन्य राज्यों से अलग किया, वो है ‘क्लास फैक्टर’ न कि ‘कास्ट फैक्टर’. लेफ्ट जिसने पूरे 34 साल राज्य पर शासन किया, उसने ‘क्लास’ के आधार पर वोटरों को संगठित किया. यानि कि अमीर और गरीब. अन्य राज्यों के विपरीत इसने पश्चिम बंगाल में सुनिश्चित किया कि वोटर अपना वोट पार्टी के आधार पर दें न कि जातिगत वफादारियों के आधार पर.
पश्चिम बंगाल की राजनीति को लंबे अर्से तक जिस बात ने अन्य राज्यों से अलग किया, वो है ‘क्लास फैक्टर’ न कि ‘कास्ट फैक्टर’. लेफ्ट जिसने पूरे 34 साल राज्य पर शासन किया, उसने ‘क्लास’ के आधार पर वोटरों को संगठित किया. यानि कि अमीर और गरीब. अन्य राज्यों के विपरीत इसने पश्चिम बंगाल में सुनिश्चित किया कि वोटर अपना वोट पार्टी के आधार पर दें न कि जातिगत वफादारियों के आधार पर. 2011 में ये स्थिति बदल गई जब ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की और लेफ्ट चिथड़े चिथड़े हो गया. उस चुनाव ने मतुआ समुदाय का वोट बैंक के तौर पर उदय भी देखा. दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में इस समुदाय के लोगों की खासी तादाद है. इस समुदाय ने ममता का समर्थन किया जिससे तृणमूल को स्वीप करने में मदद मिली. बंगाल में पिछड़ी जाति ‘नामशुद्रों’ की नुमाइंदगी करने वाले मतुआ महासंघ ने राजनीतिक तौर पर अपनी अहमियत दिखाई और कुछ हद तक राज्य के जातिगत समीकरणों को बदल डाला.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









