
राजस्थान: कृषि कानून के विरोध में बैलगाड़ी से जनसभा में पहुंचे सचिन पायलट, मोदी सरकार पर साधा निशाना
AajTak
पायलट ने केंद्र की भाजपा सरकार पर घमंडी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक माह से भी अधिक समय से इस भीषण सर्दी में हज़ारों किसान सड़कों पर डेरा डाले हुए लेकिन सरकार ना तो इस काले कानून को वापस ले रही है ना ही एमएसपी पर कोई लिखित आश्वासन दे रही है.
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में किसानों के बीच बैलगाड़ी पर बैठकर पहुंचे. कृषि कानून के विरोध में चलाये जा रहे कार्यक्रम को लेकर सचिन पायलट ने रविवार को टोंक ज़िले की 11 ग्राम पंचायतों का दौरा किया. सचिन पायलट ने किसानों से जन संवाद करते हुए कृषि कानून को मोदी सरकार की किसानों को बर्बाद किये जाने की सोची -समझी रणनीति बताया. पायलट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छोटे व मंझोले किसानों को खत्म कर पूरी व्यवस्था बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हाथों में सौंपने जा रही है. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सभी राज्यों के किसान संगठन व भाजपा को छोड़ देश के सभी राजनीतिक दल इन तीनों कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









