
राजस्थान: 16 जनवरी को 282 सैशन साइट पर होगा वैक्सीनेशन, पहले चरण में 4.5 लाख हेल्थ वर्कर्स होंगे शामिल
AajTak
पूरे देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन शुरु होने जा रहा है. सभी राज्यों ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 16 जनवरी से प्रारंभ होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में करीब 4.5 लाख हैल्थकेयर वर्कर्स को शामिल किया जाएगा.
पूरे देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है. सभी राज्यों ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 16 जनवरी से प्रारंभ होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में करीब 4.5 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को शामिल कर कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी. उन्होंने बताया कि 282 सैशन साइट पर प्रथम चरण का वैक्सीनेशन होगा. वैक्सीनेशन के लिए चिकित्सा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं. डॉ शर्मा ने रविवार को स्वास्थ्य भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में वैक्सीनेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीन का भंडारण एयर कनेक्टिविटी वाले तीन जिलों जयपुर, उदयपुर व जोधपुर में किया जाएगा. यहां वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री के मध्य रखने की व्यवस्था की गई है.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









