
चेन्नईः कई पावर बैंक में छुपाकर दुबई ले जा रहे थे विदेशी मुद्रा, एक गिरफ्तार
AajTak
चेन्नई एयरपोर्ट पर मिली सूचना के आधार पर कस्टम विभाग ने यात्रियों की जांच की और इनके पास से बरामद पावर बैंक को हथौड़े से तोड़ने के बाद खोलकर देखा तो इसके अंदर भारी मात्री विदेश मुद्रा छुपाकर रखी हुई मिली.
चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक इनपुट्स पर 6 यात्रियों की जांच के दौरान इनके पास से भारी मात्रा में विदेशी करेंसी बरामद की है. ये लोग तस्करी कर विदेशी मुद्रा दुबई ले जाने की फिराक में थे. पकड़े गए यात्रियों में मंसूर अली खान, यकलिक, थामीम अंसारी, मोहम्मद हुसैन, यूसुफ और अब्दुल रहमान शामिल हैं. अब्दुल रहमान पुदुर का जबकि बाकी लोग चेन्नई के रहने वाले हैं. इन लोगों ने कई पावर बैंक में विदेशी करेंसी छुपाई हुई थी.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











