
सीकर: बड़ा भाई ब्लेड से काटता रहा छोटे की गर्दन, लोगों की भीड़ बनाती रही वीडियो
AajTak
राजस्थान के सीकर ज़िले में भी एक भाई ने अपने ही चचेरे भाई की ब्लेड से गर्दन काट दी जिसका लाइव वीडियो सामने आया है. लाइव वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई.
राजस्थान के सीकर ज़िले में भी एक भाई ने अपने ही चचेरे भाई की ब्लेड से गर्दन काट दी जिसका लाइव वीडियो सामने आया है. लाइव वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई. दिल दहला देने वाली यह घटना सीकर जिले के दांतारामगढ़ से सामने आयी है जहां शुक्रवार दोपहर में 21 साल के युवक ने अपने 10 साल के चचेरे भाई की गर्दन, ब्लेड से काट दी. (सीकर से सुशील कुमार जोशी के इनपुट के साथ) 50 से ज़्यादा लोग दोनों भाइयों की लड़ाई देख रहे थे. वहां मौजूद सभी लोग वीडियो बना रहे थे. कुछ लोगों ने कहा कि पता ही नहीं चला कि कब गर्दन काट दी. जब तक खून देखा और दौड़ा तब तक देर हो चुकी थी. दरअसल, 10 साल का उत्तम आलोरिया अपने घर से एक किलोमीटर दूर स्कूल में पोषाहार लेने जा रहा था, तभी सामने से उसी के चचेरे भाई ने पकड़ कर पुराने पटवार घर के सामने ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी. मौके पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ भी लिया. इस दौरान आरोपी ने कहा कि हां मैंने ही ब्लेड से गला रेत कर इसे मारा है, पुलिस को भी यही कहूंगा. आरोपी के यह कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ. ग्रामीणों ने खाचरियावास पुलिस चौकी और दातारामगढ़ थाने में घटना की सूचना भी दी.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









