
'₹' का सिम्बल बनाने वाले प्रोफेसर नए लोगो पर क्या बोले? DMK कनेक्शन का भी दिया जवाब
AajTak
तमिलनाडु सरकार द्वारा राज्य बजट के लिए रुपए का नया लोगो जारी करने के कुछ घंटों बाद, भारतीय रुपए का प्रतीक चिन्ह डिजाइन करने वाले आईआईटी गुवाहाटी के प्रोफेसर डी उदय कुमार ने गुरुवार को भाषा को लेकर उठे विवाद में पड़ने से इनकार कर दिया और कहा कि यह महज संयोग है कि उनके पिता डीएमके विधायक थे.
तमिलनाडु सरकार ने गुरुवार को राज्य बजट के लिए रुपये का नया लोगो जारी करने के कुछ घंटों बाद, भारतीय रुपये का प्रतीक चिन्ह डिजाइन करने वाले आईआईटी गुवाहाटी के प्रोफेसर डी उदय कुमार ने भाषा को लेकर उठे विवाद में पड़ने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ये महज संयोग है कि उनके पिता डीएमके से विधायक थे.
दक्षिणी राज्य की डीएमके सरकार ने बजट 2025-26 के लिए अपने लोगो में देवनागरी रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर से बदल दिया है, जिसे शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा. बीजेपी ने सरकार के इस कदम पर आपत्ति जताई है. जबकि सत्तारूढ़ पार्टी ने आश्चर्य जताया है कि क्या किसी नियम ने इस तरह के चित्रण पर रोक लगाता है.
प्रतिक्रिया देने से किया इनकार
इस पूरे मामले में डी उदय कुमार ने समाचार एजेंसी को बताया, 'मेरे पास कोई प्रतिक्रिया नहीं है. सरकार को अचानक लगा कि बदलाव की जरूरत है और वे अपनी स्क्रिप्ट लागू करना चाहते हैं. ये राज्य सरकार पर निर्भर है. इसलिए मेरे पास इस बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है. यह पूरी तरह से सरकार पर निर्भर है.'
'ये महज संयोग'
प्रोफेसर ने कहा, 'मेरे पिता मेरे जन्म से पहले ही विधायक थे. अब वे वृद्ध हो चुके हैं और हमारे गांव में शांतिपूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं. ये महज संयोग था, शायद मैं भी कोई और होता.'

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







