
होली में नजर आई चाचा-भतीजे की दूरी, मंच पर साथ तो बैठे अखिलेश-शिवपाल लेकिन नहीं हुई बात
AajTak
मुलायम सिंह यादव के घर पर होली का कार्यक्रम 'सैफई महोत्सव' रखा गया था. महोत्सव के लिए बनाए गए पंडाल में फूलों की होली खेली गई. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल भी लगाया और गले मिले, लेकिन मंच पर होली के मौके पर भी दिल की दूरियां भी साफ दिखाई पड़ गई.
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भले ही चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश दल एक हो गए हैं लेकिन क्या वास्तव में ये एक हुए हैं? इस सवाल का जवाब होली के एक कार्यक्रम में मिल गया. मौका होली कार्यक्रम का था. सैफई परिवार के सर्वेसर्वा मुलायम सिंह यादव समेत पूरा कुनबा कार्यक्रम जुटा था. मंच पर चाचा-भतीजे भी थे. करीब डेढ़ घंटे तक अखिलेश और शिवपाल मंच पर साथ बैठे रहे लेकिन बातचीत तो दूर अभिवादन तक नहीं हुआ.
मंच पर सबसे पहले समाजवादी पार्टी के थिंकटैंक कहे जाने वाले रामगोपाल यादव पहुंचे. उसके बाद अखिलेश यादव पहुंचे और थोड़ी ही देर बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सपा गठबंधन में शामिल शिवपाल यादव भी पहुंच गए. शिवपाल ने मंच पर पहुंचकर रामगोपाल यादव के पैर छूकर, हाथ जोड़कर अभिवादन किया. थोड़ी देर के लिए शिवपाल अखिलेश की तरफ भी मुखातिब हुए. मंच पर शिवपाल और रामगोपाल एक सोफे पर थे और रामगोपाल के बगल में अखिलेश यादव मौजूद थे.
डेढ़ घंटे तक साथ रहे, लेकिन नहीं हुई बातचीत
डेढ़ घंटे तक मंच के एक कोने में पारंपरिक फाग के गीत गाए जा रहे थे, लेकिन शिवपाल और अखिलेश पास पास बैठ कर भी दूर थे. दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई. शिवपाल और रामगोपाल जरूर आपस में बातचीत करते दिखे. दोनों कई बार हंसी-ठिठोली भी करते नजर आए. उधर, रामगोपाल और अखिलेश यादव के बीच तो बातचीत हुई लेकिन शिवपाल और अखिलेश के बीच अभिवादन का भी वार्तालाप नहीं हुआ.
उधर, जैसे ही मुलायम सिंह यादव कार्यक्रम में पहुंचे, अखिलेश ने अपना सोफा छोड़ दिया और बगल की कुर्सी पर बैठ गए. मुलायम सिंह यादव के मंच पर पहुंचते ही अखिलेश यादव ने उनके पैर भी छुए आशीर्वाद भी लिया. मुलायम सिंह यादव के कार्यक्रम में पहुंचते ही होली शुरू हुई. रामगोपाल यादव भी फाग गाने के लिए पहुंच गए और आग्रह करने पर शिवपाल ने भी माइक संभाला और फाग के गीत में आवाज दी.
कार्यकर्ताओं पर फूल फेंककर मुलायम ने की होली की शुरुआत

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






