
होली पर पानी बचाने का संदेश आतंकवाद है, यह सिर्फ हिंदू त्योहारों पर दिया जाता हैः शिवराज के मंत्री
AajTak
Madhya Pradesh Latest News: मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के सदस्य विश्वास सारंग ने होली पर्व पर पानी बचाने के संदेश देकर संकल्प लेने की बात करने वालों को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि पानी सालभर बचाने चाहिए.
रंगों के त्योहार होली (Holi 2022) पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा ही अपटपटा बयान दिया है. भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह सांस्कृतिक आतंकवाद है जो सिर्फ हिन्दू धर्म के तीज-त्योहारों पर पर्यावरण की बात कर फैलाया जा रहा है.
विश्वास सारंग ने कहा, 'इस तरह के संदेश फैलने से हमारे युवाओं को हिन्दू त्योहारों से दूर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है. केवल होली पर पानी बचाने का संदेश चलाने से काम नही चलेगा. ये वो लोग हैं जो होली पर पानी बचाने की बात करते हैं लेकिन अपनी गाड़ी को चमकाने के लिए कितना पानी बर्बाद करते हैं, ये भी उनको बताना चाहिए. हमारे तीज ओर त्योहारों पर ही इस तरह की बात क्यों आती है. पर्यावण की बात कर तथाकथित लोग हमारे त्योहारों पर कुठाराघात कर रहे है.'
त्योहार पर क्यों की जाती है ऐसी बात? सारंग ने कहा कि संस्कृति से जुड़े किसी त्योहार व पुरातन परंपरा के साथ कुठाराघात करना आने वाली पीढ़ियों के साथ कुठाराघात है. इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि तीज त्योहार पर ही ऐसी बातें क्यों आती हैं. ऐसे तथाकथित लोगों द्वारा हिंदू तीज-त्योहार पर कुठाराघात क्यों किया जा रहा है. होली केवल त्योहार नहीं है, बल्कि यह एकरूपता का संदेश देने वाला पर्व है. जो पानी बचाने का संदेश दे रहे हैं, वे सांस्कृतिक आतंकवाद फैला रहे हैं.
बता दें कि देशभर में 18 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा. रंगों के उत्सव से पहले सोशल मीडिया पर पानी को बचाने के लिए कई तरह मैसेज और वीडियो वायरल हो रहे हैं. लोग होली को सूखे रंगों और गुलाल से खेलने की सलाह दे रहे हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






