
होली के शिमगा जुलूस में मस्जिद के गेट को तोड़ने की कोशिश, महाराष्ट्र के रत्नागिरी का मामला
AajTak
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के राजापुर में हुई एक घटना का वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग एक मस्जिद के गेट को लकड़ी के तने से धकेलते हुए दिखे. यह घटना होली के शिमगा जुलूस का हिस्सा थी. पुलिस ने नारेबाजी और अवैध भीड़ के लिए एफआईआर दर्ज कर ली है. घटना के बाद स्थिति शांतिपूर्ण है.
महाराष्ट्र स्थित रत्नागिरी के राजापुर में बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग एक मस्जिद के गेट को पेड़ के तने से धकेलने की कोशिश करते नजर आए थे. इस घटना के बाद, पुलिस ने नारेबाजी और अवैध रूप से भीड़ लगाने के लिए एफआईआर दर्ज की है. यह घटना कोकण क्षेत्र में होली के दौरान होने वाली वार्षिक शिमगा जुलूस का हिस्सा बताई जा रही है.
राजापुर पुलिस के मुताबिक, यह जलूस हर साल राजापुर गांव से शुरू होकर दो किलोमीटर दूर धोपेश्वर मंदिर तक जाता है. जुलूस में एक लंबे लकड़ी के तने, जिसे मदाची मिरवणूक कहते हैं - लेकर जुलूस निकाला जाता है. यह जुलूस जवाहर चौक पर स्थित मस्जिद से होकर गुजरता है.
यह भी पढ़ें: ड्रोन से निगरानी, तिरपाल से ढकी गई मस्जिदें...होली पर पुलिस छावनी में बदला संभल!
जुलूस के दौरान हुआ विवाद
कहा जाता है कि पारंपरिक रूप से, यह तना मस्जिद की सीढ़ियों पर रखा जाता है, लेकिन इस वर्ष कुछ लोगों ने मस्जिद के गेट को धकेलने की कोशिश की. इस घटना के बाद नारेनबाजी भी हुई, हालांकि स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया.
कुडाल के विधायक और शिवसेना नेता निलेश राणे ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस वर्ष मस्जिद का गेट बंद था, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई. उन्होंने कहा कि मीडिया और कुछ राजनेता स्थिति को बढ़ाचढ़ाकर पेश कर रहे हैं, जबकि रत्नागिरी में स्थिति शांतिपूर्ण है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






