होम्योपैथी फार्मासिस्ट-PCS जू. इंजीनियर- आबकारी सिपाही... जानिए क्यों लखनऊ में हो रहे ये प्रोटेस्ट
AajTak
लोअर पीसीएस अभ्यर्थी भी प्रदर्शन करने आज लखनऊ पहुंचे हैं. ये अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं. सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में देरी करने का आरोप भी लगा रहे हैं.
लखनऊ में आज अलग-अलग अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर पिकअप भवन पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू किया. इसमें होम्योपैथिक फार्मासिस्ट, आबकारी सिपाही और लोअर पीसीएस जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति को लेकर पिकअप भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दे रहे हैं, जिसको लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं अलग अलग विभाग के लोग अपनी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











