
होटल से निकालकर आग लगा दूंगा... पाक करोड़पति ने एयर होस्टेस को दी थी धमकी, 4 साल की जेल
AajTak
एयर होस्टेस को एक पाकिस्तानी करोड़पति ने जान से मारने और गैंगरेप की धमकी थी. इसके बाद से आरोपी जेल में बंद है. अब कोर्ट ने उसकी सजा बढ़ाकर चार साल कर दी है.
ब्रिटेन में रहने वाले एक पाकिस्तानी करोड़पति व्यवसायी ने एक एयर होस्टेस को फ्लाइट गैंग रेप करने और आग लगाकर जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद उस पर मुकदमा हुआ और उसे जेल भेज दिया गया था.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को सिर्फ 15 महीने की सजा सुनाई गई थी. इस वजह से पीड़िता ने आरोपी को और ज्यादा और सख्त सजा दिलवाने के लिए अपील की थी. इस पर अपील अदालत ने फैसला सुनाया कि पहले दी गई सजा बहुत नरम है. इसलिए जेल की सजा को तीन गुना बढ़ाया जाता है. अब आरोपी को 4 साल 3 महीने जेल की सजा दी गई है.
लंदन से लाहौर जा रही थी फ्लाइट पाकिस्तान का सलमान इफ्तिखार (37) नाम का शख्स फरवरी 2023 में अपने तीन बच्चों और अपनी एक पत्नी के साथ लंदन के हीथ्रो से लाहौर के लिए फर्स्ट क्लास में यात्रा कर रहा था. तभी वह हवा में हिंसक हो गया.
शराब पीने के बाद हिंसक हो गया था शख्स शैंपेन पीने और विमान में मौजूद बार से बर्फ लेने के दौरान वह हिंसक हो गया था. तब क्रू मेंबर ने उसे अपनी सीट पर वापस जाने को कहा था. अदालत में बताया गया कि जब उसे रुकने के लिए कहा गया, तो आरोपी गुस्सा हो गया और उसने अपने फोन से केबिन क्रू का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. उनसे कहा कि मुझे मत बताओ कि मुझे क्या करना है. फिर वह गाली देने लगा.
एयर होस्टेस को देने लगा गाली कर्मचारियों ने पायलट को इसकी सूचना दी. इसके बाद सीट बेल्ट लगाने के संकेत चालू कर दिए गए. इससे इफ्तिखार और अधिक परेशान हो गया. अदालती दस्तावेजों और फुटेज के अनुसार, इफ्तिखार ने सीनियर एयर होस्टेस एंजी वाल्श को गालियां देना और धमकाना शुरू कर दिया.
गैंगरेप और आग लगाकर मारने की दी धमकी उन्होंने वाल्श से कहा कि उसे उसके होटल के बारे में पता कि वह पाकिस्तान में कहां रुकी है. वह उसे होटल के कमरे से घसीट कर ले जाएगा. फिर उसके साथ गैंगरेप किया जाएगा और उसे आग लगा दी जाएगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











