
होटल में बर्तन धोता था दुबई के अरबपति शेख का बेटा... खुद खलफ अल हब्तूर ने बताया
AajTak
UAE के अरबपति बिजनेसमैन खलफ़ अल हब्तूर ने दावा किया है कि उनके बेटे ने होटल में बर्तन मांजकर काम सीखा. उनका कहना है कि असली करियर तभी बनता है जब शुरुआत जमीन से की जाए. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दुनिया के अमीर और प्रभावशाली लोगों में शुमार एक अरबपति अगर यह कहे कि उसका बेटा होटल में बर्तन धोता था, तो सुनने वाले हैरान रह जाते हैं. लेकिन खलफ अल हब्तूर ने बिल्कुल यही दावा किया है. उनका कहना है कि होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनके बेटे ने सबसे पहले हाउसकीपिंग और बर्तन धोने जैसे काम किए, और उसे इसमें जरा भी शर्म नहीं थी.
कौन हैं खलफ अल हब्तूर?
खलफ अल हब्तूर UAE के जाने-माने बिजनेसमैन और अरबपति हैं. उनका समूह-अल हब्तूर ग्रुप,होटल, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, शिक्षा और पब्लिशिंग जैसे कई सेक्टर में काम करता है. कंपनी हजारों लोगों को रोजगार देती है और कई संस्थानों के साथ मिलकर छात्रों को प्रशिक्षण का अवसर भी प्रदान करती है. UAE में एक बड़े परोपकारी के रूप में भी उनकी पहचान है और अब तक वे 2 अरब दिरहम से अधिक दान दे चुके हैं.
'अनुभव, डिग्री से ज्यादा जरूरी'
खलीज टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपन टॉक कार्यक्रम में हब्तूर ने कहा कि आज के समय में अनुभव डिग्री से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण है.उनके अनुसार काम करना हम तभी सीखते हैं जब जमीन पर उतरते हैं. सिर्फ किताबें पढ़ने से करियर नहीं बनता. असली सीख फील्ड पर उतरकर आती है.उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर मुझे किसी को इंजीनियरिंग सिखानी है, तो मैं उसे साइट पर ले जाऊंगा. वहीं उसे असली अनुभव मिलेगा.
'मेरा बेटा भी होटल में बर्तन मांजता था'

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











