
होटल मालिक संग दिव्या ने ली एंट्री, फिर कंबल में शव घसीटते दिखा स्टाफ... मॉडल हत्याकांड में CCTV से कई खुलासे
AajTak
2 जनवरी की ही रात 10:44 बजे दो युवक एक कंबल में लिपटे हुए शव को घसीटते हुए बाहर की ओर ले जाते हैं. ये शव दिव्या पाहुजा का था. इसके बाद आरोपी दिव्या के शव को DD03K240 नंबर की BMW को डिग्गी में डालते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं.
गुरुग्राम से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली 27 साल की चर्चित मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या हो गई है. ये वारदात 2 जनवरी को सिटी पॉइंट होटल में हुई. इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं. इसमें दिखाई दे रहा है कि 2 जनवरी की अलसुबह 4 बजकर 18 मिनट पर तीन लोग होटल में एंट्री करते हैं. ये कोई और नहीं, बल्कि होटल का मालिक अभिजीत, दिव्या पाहुजा और एक अन्य युवक था. तीनों लोग होटल के रिसेप्शन पर पहुंचते है, थोड़ी देर तक उनमें कुछ बात होती है और तीनों लोग होटल के अंदर चले जाते हैं.
फिर साढ़े 18 घंटे बाद यानी 2 जनवरी की ही रात 10:44 बजे दो युवक एक कंबल में लिपटे हुए शव को घसीटते हुए बाहर की ओर ले जाते हैं. ये शव दिव्या पाहुजा का था. इसके बाद आरोपी दिव्या के शव को DD03K240 नंबर की BMW को डिग्गी में डालते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं. हालांकि पुलिस अभी तक इस बात का पता नहीं लगा सकी है कि आरोपी दिव्या के शव को लेकर कहां गए.
दिव्या पाहुजा के साथ एक मामला ये भी जुड़ा है कि वह गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस की मुख्य गवाह थी. दिव्या की बहन ने इस वारदात के पीछे गाडोली की बहन सुदेश कटारिया और गैंगस्टर के भाई ब्रह्मप्रकाश की साजिश बताई है. दिव्या पाहुजा की बहन ने अपनी शिकायत में बताया कि दिव्या से 2 जनवरी की सुबह तक उसकी बात हुई थी, लेकिन रात होते ही दिव्या का उसका नंबर नॉट रीचेबल आने लगा, तो उसने शक होने पर होटल मालिक अभिजीत को फोन किया. लेकिन उसने दिव्या के बारे में कुछ भी बताने से आनाकानी शुरू कर दी.
हालांकि क्राइम ब्रांच ने हत्यारोपी अभिजीत, प्रकाश और इंद्राज को गिरफ्तार कर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है. अभिजीत होटल का मालिक है, जबकि प्रकाश और इन्द्राज होटल में काम करते थे. उन्होंने लाश ठिकाने लगाने में मदद की थी.
पुलिस ने बताया कि वारदात 2 जनवरी को देर रात सेक्टर 14 थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस को सूचना मिली कि गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली 27 वर्षीय दिव्या पाहुजा नाम की युवती दिल्ली के कारोबारी और सिटी प्वाइंट होटल के मालिक अभिजीत के साथ घूमने गई थी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










