
हॉस्पिटल में भर्ती था बैंक मैनेजर, घर पर पत्नी ने चिड़चिड़ा कर 5 साल के बेटे को मार दिया
AajTak
झारखंड के जमशेदपुर जिले से एक मार्मिक खबर आई है जहां एक कलयुगी मां ने अपने 5 साल के बेटे को सिर्फ इसलिए मार दिया कि उसका बैंक मैनेजर पति हॉस्पिटल में था और वह बच्चे से चिड़चिड़ा गई थी. यह घटना जमशेदपुर से सटे राजनगर थाना क्षेत्र के पोटका पंचायत अंतर्गत बीटा गांव की है.
झारखंड के जमशेदपुर जिले से एक मार्मिक खबर आई है जहां एक कलयुगी मां ने अपने 5 साल के बेटे को सिर्फ इसलिए मार दिया कि उसका बैंक मैनेजर पति हॉस्पिटल में था और वह बच्चे से चिड़चिड़ा गई थी. यह घटना जमशेदपुर से सटे राजनगर थाना क्षेत्र के पोटका पंचायत अंतर्गत बीटा गांव की है. बताया जा रहा है कि मां ने अपने बच्चे को बुधवार के दिन ही मौत के घाट उतार दिया था लेकिन राजनगर पुलिस को इसकी सूचना शुक्रवार को मिली. पुलिस बीटा गांव पहुंची तो पता चला कि बच्चे के पिता टाटानगर स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में ईलाज चल रहा था और घर में केवल मां-बेटा ही थे. बच्चे के पिता और दादाजी अस्पताल में थे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











