
हॉन्गकॉन्ग का सबसे बड़ा फोन स्कैम, महिला से लूट ले गए 240 करोड़ रुपये
AajTak
हॉन्ग कॉन्ग में कुछ शातिर चोरों ने एक 90 साल की महिला को 32 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 240 करोड़ का चूना लगाया है. इसे हॉन्ग कॉन्ग के इतिहास का सबसे बड़ा फोन स्कैम कहा जा रहा है. ये महिला हॉन्ग-कॉन्ग के रसूखदार लोगों में शुमार की जाती रही हैं.
हॉन्ग कॉन्ग में कुछ शातिर चोरों ने एक 90 साल की महिला को 32 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 240 करोड़ का चूना लगाया है. इसे हॉन्ग कॉन्ग के इतिहास का सबसे बड़ा फोन स्कैम कहा जा रहा है. ये महिला हॉन्ग-कॉन्ग के रसूखदार लोगों में शुमार की जाती रही हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) साउथ पुलिस ने इस मामले में एक 19 साल के यूनिवर्सिटी स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है और फोन स्कैमर्स के एक अकाउंट से 8 करोड़ रूपए बरामद किए हैं. पुलिस ने इस अकाउंट को फ्रीज कर दिया है लेकिन फोन स्कैमर्स बाकी पैसा चपत कर चुके हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) पुलिस के मुताबिक, इस महिला को एक फोन आया था और इस शख्स ने अपने आपको कानून प्रवर्तन अधिकारी बताया गथा. पुलिस के सोर्स ने कहा कि इस महिला को कहा गया था कि उनकी आइडेंटिटी का इस्तेमाल कुछ खतरनाक अपराधी कर रहे हैं और इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतें हो सकती है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












