
हैवी गन फायर और धमाकों से दहला बलूचिस्तान, PAK के दूसरे सबसे बड़े नेवल एयर स्टेशन पर बड़ा अटैक
AajTak
बलूचिस्तान के तुर्बत में स्थित PNS सिद्दीकी नेवल एयर स्टेशन पर बड़ा हमला हुआ है. हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान-लिबरेशन-आर्मी (BLA) की मजीद ब्रिगेड ने ली है. उन्होंने कहा है कि उनके लड़ाके एयर स्टेशन में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं.
पाकिस्तान पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में बलूचिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर आतंकी हमला हुआ था और अब बलूचिस्तान में स्थित पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नेवल एयर स्टेशन पर बड़े हमले को अंजाम दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला बलूचिस्तान के तुर्बत में स्थित PNS सिद्दीकी नेवल एयर स्टेशन पर हुआ है. हथियारबंद लड़ाकों ने नौसेना के स्टेशन को निशाना बनाते हुए अटैक किया है. कई इलाकों में विस्फोट होने की बात भी सामने आई है.
हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान-लिबरेशन-आर्मी (BLA) की मजीद ब्रिगेड ने ली है. उन्होंने कहा है कि उनके लड़ाके एयर स्टेशन में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं. दरअसल, मजीद ब्रिगेड बलूचिस्तान प्रांत में चीन के निवेश का विरोध करती है और चीन और पाकिस्तान पर क्षेत्र के संसाधनों का शोषण करने का आरोप लगाती है.
डॉक्टरों को मिले ये निर्देश
बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अचानक हुए इस हमले के बाद तुर्बत के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल में आपातकाल लगा दिया है. सभी डॉक्टरों को तुरंत ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है. तुर्बत में हुआ यह हमला इस सप्ताह का दूसरा और बीएलए मजीद ब्रिगेड द्वारा किया गया इस साल का तीसरा हमला है.
तब मारे गए थे 8 लड़ाके
बता दें कि हाल ही में लड़ाकों ने 29 जनवरी को ग्वादर में सैन्य खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया था. पाकिस्तान ने इसे आतंकी हमला करार दिया था. इसके बाद 20 मार्च को भी बलूच लड़ाकों ने एक बार फिर हमले को अंजाम दिया था. ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स में ई विस्फोटों और गोलीबारी के साथ शुरू हुई लड़ाई में 8 लड़ाके मारे गए थे. जबकि, इस हमले में पाक सेना के 2 जवान भी मारे गए थे. इसकी जिम्मेदारी भी BLA ने ली थी.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








