
हैलो मैं DCP क्राइम ब्रांच बोल रहा... ठगों ने महिला को किया डिजिटल हाउस अरेस्ट, खाते से उड़ाए 1.48 करोड़
AajTak
पकड़े गए अपराधियों ने पुलिस को बताया कि बैंकॉक, थाईलैंड और नेपाल में बैठकर साइबर क्राइम को अंजाम दिया जाता है. इन्होंने पूछताछ में बताया कि लोगों के वाट्सऐप और टेलीग्राम पर एपीके फाइल भेजकर उन्हें ठगी का शिकार बनाया जाता है.
डिजिटल युग में तकनीक के प्रयोग ने बहुत सारे काम को काफी आसान बना दिया है. लेकिन इन्हीं तकनीकों का उपयोग अपराधी अपने गलत कामों के लिए भी कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने आया है. यहां साइबर ठगों ने सोशल मीडिया का उपयोग करके एक महिला को 1 करोड़ 48 लाख रुपये का चूना लगा डाला. इन शातिर ठगों ने महिला को तीन दिन डिजिटल तरीके से उसके घर में हाउस अरेस्ट भी रखा. साइबर ठगी करने वाले सारे अपराधियों का कॉन्फिडेंस लेवल ऐसा था कि महिला अंतिम समय तक उनको पहचान नहीं पायी. जब पैसे चले गए तो पीड़िता शिकायत लेकर शहर के जॉर्ज टाउन थाने पहुंची. पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तो परत दर परत पूरा खेल समझ में आया. प्रयागराज के जॉर्ज टाउन इलाके में काकोली दास नाम की बुजुर्ग महिला रहती हैं. उनके पति की कई साल पहले डेथ हो चुकी है, जो एक इनकम टैक्स अधिकारी थे. उनकी एक बेटी है, जो विदेश में रहती है. काकोली अपने घर में अकेले रहती थीं. गत 23 अप्रैल को उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया. कॉल करने वाले शख्स ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताया और काकोली दास से कहा कि ताइवान से आपके नाम का पार्सल आया है, जिसमें 200 ग्राम एमडीएमए ड्रग, 3 तीन क्रेडिट कार्ड और 5 लैपटॉप हैं. फोन करने वाले ने काकोली से कहा कि हमें आपके बैंक खातों की जांच करनी है और आपको इसमें हमारा पूरा सहयोग करना पड़ेगा.
क्राइम ब्रांच का डीसीपी बनकर किया वीडियो कॉल
काकोली दास ने पुलिस को बताया कि वह इस कॉल के बाद बुरी तरह डर गईं और अपने बैंक खाते की पूरी डिटेल कॉल करने वाले शख्स को दे दी. अब उनके नंबर पर एक वीडियो कॉल आया. दूसरी ओर से पुलिस के ड्रेस में एक शख्स ने काकोली से बात की और खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का डीसीपी बताया. इसके बाद उसने महिला के बैंक खातों की डिटेल, दस्तावेजों पर साइन लिया. कुछ ही देर में काकोली दास के बैंक खातों से 1 करोड़ 48 लाख रुपये कट गए. नकली डीसीपी बनकर वीडियो कॉल करने वाले शख्स ने बुजुर्ग महिला को जांच के नाम पर घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी और वह तीन दिन तक अपने घर में बंद रहीं.
पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
चार दिन बाद जब पीड़ित काकोली दास को पता चला कि वह ठगी की शिकार हो गई हैं, तो उन्होंने प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाने में तहरीर दी. पुलिस ने जांच शुरू की और जिस अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए थे उनके बारे में पता लगाया. प्रयागराज पुलिस के साइबर सेल ने बहुत तत्परता के साथ काम करते हुए जिन चार बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर हुए थे, उनके अकाउंट होल्डर्स को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चारों से कड़ाई से पूछताछ की, ठगों ने सारे राज उगल दिए. पुलिस की जांच में पता लगा कि इन साइबर ठगों के तार प्रयागराज से लेकर नेपाल और थाईलैंड तक जुड़े हुए हैं. शाहजहांपुर से पकड़े गए एक आरोपी अमरपाल ने पुलिस को बताया कि उसे एक एजेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था.
फोन में APK फाइल डालकर लेते थे रिमोट एक्सेस

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






