
हैदराबाद में 100 रुपये का एक केला...! ठेले वाले ने विदेशी टूरिस्ट को बताए रेट, Video वायरल
AajTak
भारत में 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा रही है, लेकिन हाल ही में एक वायरल वीडियो ने इसकी उलट तस्वीर पेश की है. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हैदराबाद का एक ठेले वाला एक विदेशी टूरिस्ट से एक केले के लिए 100 रुपये मांगता नजर आ रहा है. यह वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है. आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है.
भारत में 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा रही है, लेकिन हाल ही में एक वायरल वीडियो ने इसकी उलट तस्वीर पेश की है. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हैदराबाद का एक ठेले वाला एक विदेशी टूरिस्ट से एक केले के लिए 100 रुपये मांगता नजर आ रहा है. यह वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है. आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है.
स्कॉटलैंड के मशहूर टूरिस्ट और कंटेंट क्रिएटर ह्यूग इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं. वह यहां की विविधता और संस्कृति को करीब से जानने और एक्सप्लोर करने में जुटे हुए हैं. अपनी यात्रा के दौरान ह्यूग ने वड़ा पाव, पाव भाजी, जलेबी जैसी कई भारतीय डिशेज का स्वाद चखा और अपने खास अंदाज में उनकी रेटिंग भी दी.
हाल ही में, ह्यूग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्हें हैदराबाद के एक ठेले वाले से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जो केले बेच रहा था. ह्यूग ने जब उससे केले की कीमत पूछी, तो ठेले वाले ने एक केले की कीमत 100 रुपये बताई. यह सुनकर ह्यूग हैरान रह गए. उन्होंने बार-बार कीमत की पुष्टि की, लेकिन ठेले वाले का जवाब हर बार वही रहा.
देखें वायरल वीडियो
ह्यूग ने अपनी टूटी-फूटी हिंदी में ठेले वालों से बातचीत की और ज्यादातर लोगों ने उनसे सही दाम लिया. कुछ ने उन्हें मुफ्त में चीजें भी चखाईं. लेकिन इस वायरल वीडियो में जब उन्हें समझ आया कि केले वाला उनसे ज्यादा पैसे मांग रहा है, तो वह बिना केला लिए वहां से चले गए.
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर लोगों के रिएक्शन भी दिये. किसी ने कहा कि ठेले वाले ने'GST' यानी 'गोरा सर्विस टैक्स' लगा दिया. वहीं, कुछ ने यह भी लिखा कि यह विदेशी टूरिस्ट से फायदा उठाने की आम प्रवृत्ति है, जो भारत की छवि को खराब करती है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











