
हैदराबाद में शरारती तत्वों ने अब गांधी प्रतिमा का सिर तोड़ा, दिवाली वाली रात मुंह में जलाया था पटाखा
AajTak
घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि महात्मा गांधी प्रतिमा से उनका सिर तोड़कर चबूतरे के नीचे रखा हुआ है. बाचुपल्ली पुलिस ने पुष्टि की कि मामले की जांच चल रही है और कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं.
हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में प्रगति नगर झील के पास एक चौंकाने वाली घटना में सोमवार रात अज्ञात लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. यह घटना साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के बाचुपल्ली थाना क्षेत्र में हुई, जिस लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है. क्षेत्र के निवासियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इस अपमान पर गहरी चिंता व्यक्त की है.
बाचुपल्ली पुलिस ने पुष्टि की कि मामले की जांच चल रही है और जनता को आश्वासन दिया कि प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं. घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि महात्मा गांधी प्रतिमा से उनका सिर तोड़कर चबूतरे के नीचे रखा हुआ है.
इसी तरह की एक घटना में, दिवाली की रात शहर के बोवेनपल्ली इलाके में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई थी. एक वायरल वीडियो में कुछ बच्चे प्रतिमा के मुंह में पटाखा फोड़ते दिखे. पुलिस ने वायरल वीडियो से शरारत करने वाले बच्चों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया. सभी नाबालिग निकले.
बाद में, बोवेनपल्ली पुलिस और स्थानीय नेताओं ने उन बच्चों से गांधी प्रतिमा के सामने माफी मंगवाई और माल्यार्पण कराया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसमें बच्चे भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात कहते सुने गए. एक बच्चे के माता-पिता ने भी इस कृत्य के लिए उनकी ओर से माफी मांगी और भविष्य में अपने बेटे को ऐसा करने से रोकने का वादा किया.
बच्चों द्वारा अपने कृत्य के लिए माफी मांगने के बाद हैदराबाद पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'युवा नागरिक के रूप में, आपके पास भारत के भविष्य को आकार देने की शक्ति है. इतिहास से सबक और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरणा हमें भविष्य का रास्ता दिखाती है. अच्छी बात है कि आपको अपनी गलती का एहसास हुआ, और यह अच्छा नागरिक बनने की दिशा में पहला कदम है. शुभकामनाएं.'

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



