
हैदराबाद में प्राइवेट कंपनी की सिल्वर जुबली सेरेमनी में CEO की मौत, लोहे के पिजड़े में एंट्री के दौरान हुआ हादसा
AajTak
हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में एक निजी कंपनी के सिल्वर जुबली सेरेमनी के दौरान एक अजीब दुर्घटना में कंपनी के सीईओ की जान चली गई, जबकि एक अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया.
हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में एक निजी कंपनी के सिल्वर जुबली सेरेमनी के दौरान एक अजीब दुर्घटना में कंपनी के सीईओ की जान चली गई, जबकि एक अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार शाम को सिल्वर जुबली सेरेमनी के दौरान कंपनी के सीईओ संजय शाह और उनके सहयोगी राजू एक लोहे के पिंजरे में स्टेज पर एंट्री ले रहे थे. पिंजरे को ऊंचाई से स्टेज पर उतारा जाना था. तभी पिंजरे को सपोर्ट देने वाली लोहे की चेन एक तरफ से टूट गई और उसमें बैठे सीईओ और उनके सहयोगी नीचे गिर गए.
संजय शाह और उनके सहकर्मी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान शाह की मृत्यु हो गई और उनके सहयोगी की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि कंपनी के एक अन्य अधिकारी की शिकायत के आधार पर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. संजय शाह (56) विस्टेक्स एशिया पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ थे. यह अमेरिका स्थित एक मल्टीनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी है. दुर्घटना में घायल शाह के सहकर्मी कंपनी के प्रेसिडेंट हैं.
अब्दुल्लापुरमेट पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर डी करुणाकर रेड्डी ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इवेंट के दौरान तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था. शाह और राजू नीचे उतरते समय अपने कर्मचारियों की ओर हाथ हिला रहे थे. इस दौरान अचानक पिंजरे से जुड़े दो तारों में से एक टूट गया और दोनों 15 फीट से अधिक ऊंचाई से कंक्रीट के स्टेज पर जा गिरे. दोनों को काफी चोटें आईं. उन्हें तुरंत एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. बाद में हालत बिगड़ने पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कंपनी के सीईओ संजय शाह की मृत्यु हो गई.
इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में आईपीसी की धारा 304ए (जल्दबाजी या लापरवाही से काम करके मौत का कारण बनना) और 336 (मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) लगाई गई हैं. जिन लोगों पर एफआइ्र्रआर दर्ज हुई है, उनमें आरएफसी मैनेटमेंट, इसके सीनियर इवेंट मैनेजर, चीफ मैनेजर (सिक्योरिटी), स्पेशल इफेक्ट्स काॅन्ट्रैक्टर और केज ऑपरेटर शामिल हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










