
हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, कई लोगों की मौत की आशंका
AajTak
हैदराबाद-बेंगलुरु रूट पर एक प्राइवेट कंपनी की बस में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हुआ. बस और दोपहिया वाहन की टक्कर हो गई. कई यात्रियों की मौत की आशंका है, जबकि कुछ लोग इमरजेंसी एग्जिट से निकलकर घायल अवस्था में बचाए गए.
कर्नूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्णाटेकुर इलाके में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस अचानक आग की चपेट में आ गई. हादसा इतना भयानक था कि पूरी बस कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाईवे पर बस की टक्कर एक दोपहिया वाहन से हुई, जिसके बाद आग लग गई. हादसे के समय बस में दर्जनों यात्री सवार थे. कई लोगों के जलने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि लगभग दर्जन भर यात्री किसी तरह इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकलने में सफल रहे. सभी घायलों को इलाज के लिए कर्नूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.
स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुटी. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. पुलिस ने क्षेत्र को घेर कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस में कुल कितने यात्री सवार थे.
यह भी पढ़ें: शादी का वादा, शारीरिक संबंध और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव... बेंगलुरु में शख्स के खिलाफ महिला की शिकायत
घटना स्थल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगे हैं, जिससे पूरे राज्य में शोक और चिंता का माहौल है. अधिकारियों ने कहा है कि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि जांच और डीएनए रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी. इस हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी के निजी बस संचालन में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







