
हैदराबाद की सॉफ्टवेयर कंपनी में लगी आग, अधिकारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा- VIDEO
AajTak
फायर ब्रिगेड ने इमरजेंसी कॉल का तुरंत संज्ञान लिया और आग बुझाने के लिए मौके पर दो दमकल गाड़ियों को तैनात किया. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. माधापुर पुलिस ने कहा कि जांच जारी है. इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.
हैदराबाद के माधापुर में इनऑर्बिट मॉल के सामने सत्य भवन में स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. घटना पांच मंजिला इमारत में हुई, जहां अचानक आग की लपटों ने परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिकारियों ने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बिल्डिंग को तुरंत खाली करा लिया.
फायर ब्रिगेड ने इमरजेंसी कॉल का तुरंत संज्ञान लिया और आग बुझाने के लिए मौके पर दो दमकल गाड़ियों को तैनात किया. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. माधापुर पुलिस ने कहा कि जांच जारी है. इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.
इनऑर्बिट मॉल के सामने सत्य भवन में आग लगने की इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें बिल्डिंगे से धुएं का गुबार निकलते हुए देखा जा सकता है. पुलिस के मुताबिक सत्व नॉलेज सिटी की पांचवीं मंजिल पर स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी में शनिवार सुबह 6.10 बजे आग लगी, जिससे आसपास धुएं का गुबार फैल गया. सुबह का वक्त होने की वजह से कंपनी में ज्यादा स्टाफ नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. धुआं देखकर सिक्योरिटी गार्ड्स ने फायर डिपार्टमेंट को सूचित किया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है.
रायदुर्ग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर वेंकन्ना ने कहा, 'हमें सुबह करीब 6.15 बजे अलर्ट मिला और हम सिलेंडर विस्फोट की आशंका पर वहां पहुंचे. लेकिन आग लगने के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हमें तथ्यों की जांच करने की जरूरत है.' रंगारेड्डी के डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर शेख खाजा करीमुल्ला ने भी कहा कि आग लगने के पीछे का कारण जांच के बाद पता चल पाएगा. जिस बिल्डिंग में आग लगी वह हैदराबाद के आईटी जोन में स्थित है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








