हैदराबाद की रहने वाली लड़की की लंदन में चाकू घोंपकर हत्या, ब्राजीलियाई हमलावर गिरफ्तार
AajTak
हैदराबाद के चंपापेट की रहने वाली कोंतम तेजस्वी उच्च शिक्षा के लिए लंदन गई थी. वह यहीं पर अपने दोस्तों के साथ रहती थी. ब्राजील के एक नागरिक ने तेजस्वी और उसकी रूममेट पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तेजस्वी गंभीर रूप से घायल हो गई.
लंदन में हैदराबाद की रहने वाले 27 वर्षीय लड़की की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है. हैदराबाद के चंपापेट की रहने वाली कोंतम तेजस्वी उच्च शिक्षा के लिए लंदन गई थी. वह यहीं पर अपने दोस्तों के साथ रहती थी. ब्राजील के एक नागरिक ने तेजस्वी और उसकी रूममेट पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तेजस्वी गंभीर रूप से घायल हो गई. यह घटना मंगलवार को वेम्बली के नील क्रिसेंट में हुई.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची औऱ हमलावर को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही तेजस्वी और उसकी रूममेट को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तेजस्वी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस अधिकारियों को उत्तरी लंदन के वेम्बली में नील क्रिसेंट में स्थानीय समयानुसार मंगलवार को सुबह 9.59 बजे एक कॉल मिली. इसमें बताया गया कि दो लड़कियों को चाकू घोंपा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया. इनमें से एक तेजस्वी की मौत हो गई, जबकि दूसरी का इलाज जारी है.
नॉटिंघम में भारतीय मूल की छात्रा समेत तीन की हत्या
बुधवार को नॉटिंघम की सड़कों पर एक सिरफिरे ने तीन लोगों पर चाकू हमला कर दिया. इस वारदात में तीनों की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों में एक भारतीय मूल की छात्रा भी शामिल है, जिसका नाम ग्रेस ओ माल्ली कुमार है. मृतका लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के प्रसिद्ध डॉक्टर सुजॉय कुमार की बेटी थी. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
(पीटीआई के इनपुट के साथ)

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









