
हैती में अमेरिका-कनाड़ा के 17 मिशनरी किडनैप, कुख्यात गैंग ने किया अगवा
AajTak
जिन लोगों को गिरोह ने अगवा किया है उसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं, जिसमें सबसे छोटे बच्चे की उम्र सिर्फ दो साल है. बता दें कि शनिवार को हैती की राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस के उपनगरीय इलाके में एक अनाथालय में बंदूक के बल पर इन लोगों को अगवा किया गया था.
कैरिबियाई देश हैती में 17 अमेरिकी और कनाडाई मिशनरियों के अपहरण के बाद हड़कंप मच गया. इसमें 7 महिलाएं भी शामिल हैं. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस अपहरण के बाद अगवा करने वाला गिरोह उन्हें छोड़ने के लिए प्रति व्यक्ति 1 मिलियन डॉलर यानी की लगभग 7,53,49,400 रुपये की मांग कर सकता है. (सभी तस्वीरें वीडियो ग्रैब हैं)
जिन लोगों को गिरोह ने अगवा किया उसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं, जिसमें सबसे छोटे बच्चे की उम्र सिर्फ दो साल है. बता दें कि शनिवार को हैती की राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस के उपनगरीय इलाके में एक अनाथालय में बंदूक के बल पर इन लोगों को अगवा किया गया था.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों का मानना है कि हैती में अगवा किए गए ये बंधक क्रॉइक्स-डेस-बौक्वेट्स शहर में कुख्यात 400 मावोज़ो गिरोह द्वारा नियंत्रित इलाके में हो सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











