
'हैंडसम लगते थे दमकलकर्मी...', फ्लर्ट करने के लिए महिला ने दो बार लगाई जंगल में आग
AajTak
ग्रीस में एक महिला को दो बार जंगल में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला का ऐसा करने के पीछे का कारण काफी अजीब और हैरान करने वाला था. दरअसल, वह ये सब कुछ दमकलकर्मियों को देखने के लिए करती थी.
ग्रीस में एक महिला को दो बार जंगल में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अब सवाल है कि कोई भला जंगल में आग क्यों लगाएगा? उसे जानवरों से नफरत है या पेड़ पौधों से? लेकिन इस महिला के मामले में ऐसा करने का कारण तो कुछ अजीब ही है. आरोप है कि महिला का दमकलकर्मी बहुत अच्छे और हैंडसम लगते थे. वह उन्हें काम करते देखना और उनके साथ फ्लर्ट करना पसंद करती थी. अपनी इसी इच्छा के लिए उसने 2 बार जंगल में आग लगाई और पास खड़ी रहकर दमकलकर्मियों को देखती रही.
त्रिपोली के पुलिस विभाग द्वारा महिला की गिरफ्तारी के बारे में अग्निशमन विभाग ने एक बयान जारी किया. विभाग ने कहा, 'एक ग्रीक महिला अर्काडिया में त्रिपोली नगर पालिका के केरासिट्सा क्षेत्र में जानबूझकर दो बार फार्मलैंड में आग लगाने के लिए जिम्मेदार है.' बयान के मुताबिक, 'महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे फायरफाइटर्स को देखने और उनके साथ फ्लर्ट करने में मजा आता था.'
पुलिस ने कैसे पहचाना महिला को?
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, महिला को आग वाली दोनों जगहों पर देखा गया,तो इससे लोगों को संदेह हुआ. आख़िरकार, आगे की जांच के बाद, पुलिस को सच्चाई का पता चला. भला ऐसा कौन करता है ये सोचकर पुलिस का भी सिर चकरा गया.
डेलीमेल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'ग्रीस में एक 44 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर दो बार जंगल में आग लगाई क्योंकि उसे फायरफाइटर्स को देखने और उनके साथ फ्लर्ट करना पसंद था.' अनाम महिला को 'तीन साल की निलंबित जेल की सजा' मिली है.
शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए, कई लोगों ने अधिकारियों से सख्त सजा देने का आग्रह किया है. एक नाराज सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, उसे कम से कम 20 साल के लिए जेल में डाल दो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











