
'हे प्रभु! बस उस दिन जिंदा रखना...', राम लला के दर्शन को लेकर किस बात से डरे हुए हैं मनोज मुन्तशिर
AajTak
मनोज मुंतशिर ने कहा कि, सिर्फ कुछ घंटों बाद राम प्रतिष्ठा होने वाली है. उस पल को लेकर मन में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं. मन इंतना भावविभोर है कि डर लग रहा है. उन्होंने कहा कि, डर ऐसा कि कहीं प्राण न निकल जाएं. मैं भगवान से प्रार्थना कर रहा हूं कि हे प्रभु, खुशी में मेरे प्राण न निकल जाएं, मुझे उस दिन जिंदा रखना.
साहित्य आजतक के मंच पर मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अपनी भावनाएं शेयर की. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि श्रीराम मंदिर बन गया है. मुझे भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन के लिए न्योता मिला है, खुद श्रीराम ने मुझे बुलाया है. मेरी आंखें खुशी में भीगी हुई हैं.
श्रीराम के दर्शन को लेकर कही ये बात मनोज मुंतशिर ने कहा कि, सिर्फ कुछ घंटों बाद राम प्रतिष्ठा होने वाली है. उस पल को लेकर मन में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं. मन इंतना भावविभोर है कि डर लग रहा है. उन्होंने कहा कि, डर ऐसा कि कहीं प्राण न निकल जाएं. मैं भगवान से प्रार्थना कर रहा हूं कि हे प्रभु, खुशी में मेरे प्राण न निकल जाएं, मुझे उस दिन जिंदा रखना.
मंच पर पहुंचते ही मनोज मुंतशिर ने जय श्रीराम का कई बार उद्घोष किया और लोगों से अपील करते हुए कहा कि, इतनी जोर से उद्घोष कीजिए कि मंगल ग्रह तक आवाज जाए. जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने कभी सोचा था कि राम मंदिर बनेगा. उन्होंने कहा, सच कहूं तो मैंने सच में ऐसा कभी नहीं सोचा था. उन्होंने कहा कि मैं बहुत आशावादी हूं, इसी उत्तर प्रदेश की पैदाइश हूं. यहीं अमेठी में पला-बढ़ा, लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा. लेकिन आज जब ये राम मंदिर बन रहा है तो सच कहूं कि ये किसी स्वप्न जैसा लगता है. डर लगता है कि कहीं कोई इस सपने से मुझे जगा न दे.
यह भी पढ़िएः Sahitya Aaj Tak Lucknow: 'हिंदुओं को मिलना चाहिए शांति का नोबेल पुरस्कार...', साहित्य आजतक के मंच पर बोले मनोज मुंतशिर
मैंने ऐसा दौर देखा है कि कोई जय श्रीराम बोलता था, तो लोग उन्हें पिछड़े हुए लोग, बैकवर्ड कहते थे. ये सब सुन-सुनकर तो मैं बड़ा हुआ हूं. लेकिन अब हमें हमारी सांस्कृतिक श्रेष्ठता का पता चलता है. लोग पहले कहते थे कि, 2024 में मंगल पर जीवन खोज लिया गया है और तुम वही पुरानी रामायण की कहानी लेकर बैठ जाते हो. मैं उन्हें क्या कहूं, हम तो ऐसे राम को पूजते हैं, जिन्होंने त्रेतायुग में जीवन में मंगल खोज लिया था.
मंच पर सुनाई गीत की पंक्तियां मंच से उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, शिवसेना का प्रमुख रहे बाला साहब ठाकरे और अशोक सिंहल का नाम लेकर उनके लिए लोगों से जयश्रीराम का जयघोष भी कराया. इस दौरान उन्होंने अपने गीत की दो पंक्तियां भी सुनाई. कहा कि, 'मेरी चौखट पर चलके आज चारों धाम आए हैं, बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर में राम आए हैं.'

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






