
हेलिकॉप्टर से लटक कर मगरमच्छ के अंडे उठा रहा था टीवी स्टार, चली गई जान!
AajTak
एक टीवी स्टार, हेलीकॉप्टर से लटक कर मगरमच्छ के अंडों को उठाने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें उसकी मौत हो गई.
मगरमच्छ के अंडे उठाने के चक्कर में एक टीवी स्टार की दर्दनाक मौत हो गई. वह हेलीकॉप्टर से 100 फीट नीचे लटक कर अंडों के पास पहुंचना चाह रहे थे. वह उसमें कामयाब भी हो गए. लेकिन फिर एक बड़ा हादसा हो गया.
एयर ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो के मुताबिक आउटबैक रैंगलर टीवी शो के स्टार, क्रिस 'विलो' विल्सन की मौत एक चॉपर हादसे में हुई है. यह घटना ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी इलाके वेस्ट अर्नहेम लैंड में हुआ. वह एक चॉपर से लटके हुए थे और तभी वह पेड़ों के बीच फंस गए.
28 फरवरी को हेलीकॉप्टर के मलबे से 130 फीट दूर वह गहरे जख्मों के साथ मिले. वहीं 28 साल के पायलट सेबेस्टियन रॉबिन्सन भी क्रैश में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हालांकि, वह जीवित बच गए.
दरअसल, क्रैश के बाद जब रॉबिन्सन रेडियो मैसेज का रिप्लाई नहीं कर रहे थे. तब एक दूसरे हेलीकॉप्टर क्रू ने मलबे को ढूंढ निकाला. माना जा रहा है कि क्रैश के 90 मिनट के बाद उन्हें स्पॉट किया जा सका था.
news.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस चॉपर से लटक कर अंडे उठाने में कामयाब हो गए थे. लेकिन क्रैश के बाद अभी तक वह अंडे नहीं मिले हैं.
ट्रांसपोर्ट सेफ्टी के ATSB डायरेक्टर, स्टुअर्ट मैकलियोड ने कहा- शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जमीन से टकराने से पहले ही हेलीकॉप्टर का इंजन बंद हो गया था. उन्होंने बताया कि क्रैश से पहले हेलीकॉप्टर के रोटर ब्लेड की पेड़ से कई बार टक्कर हुई थी.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











