
हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, एक दिन पहले चंपई सोरेन ने दिया था CM पद से इस्तीफा
AajTak
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया. सोरेन हाल ही में भूमि घोटाले के एक मामले में करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए हैं. इससे पहले सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह 7 जुलाई को होने की संभावना जताई जा रही थी.
झारखंड में एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी में बदलाव होने जा रहा है. हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राजभवन से शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की अनुमति मिल गई है. आज सिर्फ हेमंत शपथ लेंगे. बाद में कैबिनेट विस्तार किया जाएगा. इससे पहले सुबह हेमंत सोरेन गठबंधन में शामिल कांग्रेस नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी.
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया. सोरेन हाल ही में भूमि घोटाले के एक मामले में करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए हैं. इससे पहले सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह 7 जुलाई को होने की संभावना जताई जा रही थी.
एक दिन पहले विधायक दल के नेता चुने गए हेमंत
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. बुधवार को चंपई ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हेमंत को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना. बाद में हेमंत ने बुधवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया.
28 जून को जेल से रिहा हुए हेमंत
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन को 28 जून को झारखंड हाई कोर्ट द्वारा कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दिए जाने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है. हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तारी किया था. उससे कुछ समय पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






