
'हेमंत सरकार करवा रही चंपाई सोरेन की जासूसी', बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप
AajTak
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी करारी हार को देखते हुए पूरी तरह बौखला गए हैं. हेमंत सरकार पूरी तरह से अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक निर्णय लेते हुए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है.
झारखंड की सियासत में इन दिनों हलचल तेज है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपाई सोरेन ने अपने बेटे के साथ 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है. इसी बीच झारखंड बीजेपी प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने मंत्री की जासूसी करवा रही है. हनी ट्रैप का प्रयास भी हुआ. चंपाई सोरेन समेत अन्य नेताओं के फोन ट्रैक किए जाने की भी संभावना है. उन्होंने मांग की कि एडीजी स्पेशल ब्रांच का निलंबन किया जाए. साथ ही सिटिंग जज की अध्यक्षता में पूरे मामले की जांच की जाए.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी करारी हार को देखते हुए पूरी तरह बौखला गए हैं. हेमंत सरकार पूरी तरह से अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक निर्णय लेते हुए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हाल के दिनों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन की गतिविधियों, उनके झारखंड और राज्य से बाहर के दौरों पर कड़ी नजर रखने के लिए राज्य पुलिस की विशेष शाखा ने पुलिसकर्मियों को गुप्त तरीके से लगाया है. उन्होंने कहा कि जानकारी तो यहां तक आ रही है कि उन्हें हनी ट्रैप में भी फंसाने की योजना बनाई गई थी.
झारखंड बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली पुलिस के समक्ष झारखंड स्पेशल ब्रांच के 2 पुलिसकर्मियों ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें चंपाई सोरेन के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए लगाया गया है. ऐसी संभावना भी है कि राज्य सरकार चंपाई सोरेन सहित कई नेताओं की फोन टेपिंग भी करवा रही हो. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के माननीय न्यायाधीशों पर भी निगरानी रखी जा रही है. ऐसी स्थिति में यह राज्य के लिए अत्यंत गंभीर और चिंतनीय है.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में अपराधी मस्त हैं, जेल से रंगदारी मांगी जा रही. दिनदहाड़े हत्याएं, रेप, डकैती जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार अपराधियों पर लगाम नहीं लगा रही, बल्कि अपनी पूरी ताकत राजनीतिक साजिश रचने, वसूली कराने, अपराधियों, दलालों को संरक्षण देने में लगा रही है.
मरांडी ने राज्य सरकार से मांग की कि राज्य सरकार द्वारा कराए जा रही अवैध तरीके से खुफियागिरी, जासूसी की जांच राज्य के सिटिंग जज से कराई जाए और एडीजी स्पेशल ब्रांच को अविलंब निलंबित किया जाए.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



