
हेजल कीच-युवराज सिंह की वेडिंग एनिवर्सरी, शादी की अनसीन फोटो शेयर कर कहा 'I Love You'
AajTak
हेजल ने लिखा- 'जब हम पहली बार मिले, मुझे उसी पल पता चल गया था कि कुछ बड़ा हुआ है...पर मुझे नहीं पता था क्या. मुझे नहीं पता था कि मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदलने वाली है. उस बड़े बदलाव को जिसे मैं कभी देख नहीं पाई थी, उसे पांच साल की बधाई और ताउम्र की उस खुशी को भी जिसकी कभी मैंने तलाश नहीं की...मेरी जिंदगी को पूरा बनाने के लिए थैंक्यू, ये शब्द 'I Love You'.
हेजल कीच और युवराज सिंह 30 नवंबर को अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर हेजल ने अपनी शादी की अनसीन फोटो शेयर की है. डार्क शेड में दोनों पति पत्नी की यह अनदेखी तस्वीर लाजवाब है जिसमें दोनों की खुशी परवान पर नजर आ रही है. इस अनसीन फोटो को साझा कर हेजल ने प्यारा भरा नोट भी लिखा है.
More Related News













