
हुगली: पति की हत्या के शक में पत्नी को खौफनाक सजा, भीड़ ने खंभे से बांध कर पीटा
AajTak
पश्चिम बंगाल के हुगली में एक महिला को खौफनाक सजा दी गई. महिला पर शक था कि उसने किरायेदार के साथ मिलकर पति को जहर दे दिया. अस्पताल में पति की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने महिला को दबोच लिया.
पश्चिम बंगाल के हुगली में एक महिला को खौफनाक सजा दी गई. लोगों को महिला पर शक था कि उसने किरायेदार के साथ मिलकर पति को जहर दे दिया. अस्पताल में पति की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने महिला को दबोच लिया. उधर आरोपी किरायेदार मौके से फरार हो गया. आरोप है कि महिला के किरायेदार से प्रेम संबंध थे, जिसकी वजह से उसने पति को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी. (हुगली से भोलानाथ साहा की रिपोर्ट) हुगली के चूचड़ा थाना क्षेत्र में दो नंबर कपासडॉगा का ये मामला है. बताया गया है कि यहां के रहने वाले शुभदीप को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुभदीप की मां ने बताया कि बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को जहर दे दिया. उसकी गंभीर हालत होने पर दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. शुभदीप की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. पोस्टमॉर्टम के बाद जब लाश घर पहुंची, तो लोगों का गुस्सा उसकी पत्नी पर फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने मृतक की पत्नी को बंधक बना लिया. उसकी बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने महिला को लोगों के चंगुल से बचाया.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











