
हुंडई ने 7-सीटर Alcazar से उठाया पर्दा, इन गाड़ियों को देगी कड़ी टक्कर
AajTak
Hyundai Motors ने अपनी 7-सीटर एसयूवी Alcazar की वैश्विक स्तर पर पहली झलक दिखाई है. कंपनी ने इसे अपनी लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा के प्लेटफॉर्म पर विकसित किया है, लेकिन फिर भी इसमें बहुत कुछ अलग है, जानें इसके फीचर्स.
Alcazar कंपनी की Creta पर ही बेस्ड है, लेकिन ये क्रेटा से 150mm अधिक लंबी है. क्रेटा का व्हीलबेस 2610mm है जबकि इसका व्हीलबेस 2760mm है. इस सेगमेंट की कारों में ये सबसे अधिक है. जबकि टाटा सफारी का व्हीलबेस 2741mm, एमजी हेक्टर प्लस का 2750mm और महिन्द्रा एक्सयूवी500 का 2700mm है. (Photo: Hyundai Motors) Alcazar के 6-सीटर मॉडल में बीच वाली लाइन में कैप्टन सीट का ऑप्शन मिलेगा. वहीं 7-सीटर में ग्राहकों को पीछे वाली दोनों लाइनों में बेंच सीट का विकल्प मिलेगा. इसमें पीछे वाली सीट तक जाने के लिए वन टच मैकेनिज्म दिया गया है. (Photo: Hyundai Motors) Alcazar में अपने हिसाब से लेग स्पेस सेट करने के लिए बीच वाली रो की सीटों को आगे-पीछे स्लाइड करने की सुविधा दी गई है. तीसरी लाइन की सीटों में रिक्लाइनिंग मोड भी है जो बेहतर बूट स्पेस देता है. तीनों लाइन की सिटिंग को मिलाकर 180 लीटर का बूट स्पेस है जो टाटा सफारी के 73 लीटर, हेक्टर प्लस के 155 लीटर और एक्यूवी500 के 93 लीटर से अधिक है. (Photo: Hyundai Motors)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











