
हीटवेव के बीच बिहार के लिए गुडन्यूज, मॉनसून की एंट्री, बारिश पर IMD ने दिया ये अपडेट
AajTak
कुछ जगहों पर प्री-मॉनसून बारिश ने तापमान को सहने योग्य बना दिया है. बिहार में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के आंकड़े दर्ज किए गए, इसमें अधिकांश 38 जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिसकी वजह से हीटस्ट्रोक और बाद में डिहाइड्रेशन की वजह से लोगों की मौत की खबर सुनने को मिली.
बिहार कई दिनों से गर्मी का तांडव और लू झेल रहा है लेकिन अब बिहारवासियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है. पिछले 20 दिनों से लू की स्थिति का सामना कर रहे बिहार के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सप्ताह के अंत तक मॉनसून के आगमन की भविष्यवाणी की है.
लंबे समय तक गर्मी और लू की वजह तेज सूरज और बारिश या हवाओं का न चलना बताया गया है. हालांकि कुछ जगहों पर प्री-मॉनसून बारिश ने तापमान को सहने योग्य बना दिया है. बिहार में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के आंकड़े दर्ज किए गए, इसमें अधिकांश 38 जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जिसकी वजह से हीटस्ट्रोक और बाद में डिहाइड्रेशन की वजह से लोगों की मौत की खबर सुनने को मिली.
44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
वहीं राजधानी पटना सहित कई जिलों के जिला प्रशासन को गर्मियों की छुट्टियों को एक बार नहीं बल्कि दो बार बढ़ाना पड़ा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छोटे बच्चे लू की स्थिति का शिकार न हों. वहीं, औरंगाबाद, पटना, गया, भोजपुर, भागलपुर, नालंदा और सासाराम सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मॉनसून की दस्तक
आजतक से बात करते हुए पटना में तैनात आईएमडी विशेषज्ञ आशीष ने कहा कि बिहार में पिछले 17-18 दिनों से लू चल रही थी लेकिन अब तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. बारिश की संभावना पर आशीष ने कहा कि आज राज्य में छिटपुट बारिश होगी और यह धीरे-धीरे बढ़ेगी. इसके साथ ही इस सप्ताह के अंत तक पूरे राज्य में बारिश शुरू हो जाएगी. बता दें कि भारत में मॉनसून के आगमन के बाद भी बिहार के कई जिले अभी भी लू की स्थिति को झेल रहे हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








