
हिरोशिमा: PM मोदी के पास चलकर आए बाइडेन और लगाया गले, जी-7 समिट में दिखी भारत-US के रिश्तों की गर्मजोशी
AajTak
G-7 Summit 2023: पीएम नरेंद्र मोदी जी-7 समिट में शामिल होने 19 मई को जापान के हिरोशिमा पहुंच गए थे. उन्होंने जापान के पीएम फुमियो किशिदा से जापान और भारत की जी-7 और जी 20 की अध्यक्षता के तहत कई वैश्विक चुनौतियों पर बात की. शनिवार को उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया. अब वह जी-7 समिट में पहुंच गए हैं.
PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान के हिराशिमा में जी-7 की बैठक में शामिल होने पहुंच गए हैं. बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल हुए हैं. बाइडेन जैसे ही वहां पहुंचे, वह पीएम मोदी को देखते हुए उनके पास जा पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया. पीएम ने भी उन्हें उसी गर्मजोशी के साथ गले लगाया. भले ही उनकी यह मुलाकात कुछ ही देर की थी लेकिन इससे चीन की चिंता जरूरत बढ़ सकती है. इस बैठक में जापान और अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और इटली के साथ-साथ यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी शामिल हुई हैं. विदेश सचिव विनय क्वात्रा के मुताबिक इस बैठक में सम्पर्क बढ़ाने, सुरक्षा, परमाणु निरस्त्रीकरण, आर्थिक सुरक्षा, क्षेत्रीय मुद्दे, जलवायु परिवर्तन, खाद्य एवं स्वास्थ्य तथा विकास के अलावा डिजिटलीकरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने से पहले शनिवार को हिरोशिमा में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया. इसके बाद उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा अहिंसा के विचार को आगे बढ़ाएगी. मेरे लिए यह जानना एक बड़ा क्षण है कि मैंने जापानी पीएम को जो बोधि वृक्ष उपहार में दिया था, वह यहां हिरोशिमा में लगाया गया है ताकि लोग यहां आने पर शांति के महत्व को समझ सकें.
महात्मा गांधी की 42 इंच लंबी कांसे की आवक्ष प्रतिमा पद्म भूषण से सम्मानित राम वनजी सुतार ने बनाई है. यह प्रतिमा मोतोयासु नदी के किनारे ऐतिहासिक ए-बॉम्ब डोम के पास स्थापित की गई है, जहां हर रोज हजारों पर्यटक आते हैं.
मशहूर भाषाविद् तोमियो से मिले पीएम
पीएम मोदी ने शनिवार को मशहूर भाषाविद् पद्म पुरस्कार विजेता प्रोफेसर तोमियो मिजोकामी से भी मुलाकात की. तोमियो एक एक प्रतिष्ठित हिंदी और पंजाबी भाषाविद् हैं. मुलाकात के बाद पीएम ने बताया कि हिरोशिमा में मुझे तोमियो मिजोकामी से बातचीत करके खुशी हुई. उन्होंने जापान के लोगों के बीच भारतीय संस्कृति और साहित्य को लोकप्रिय बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं.
(खबर अपडेट हो रही है)

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









