
हिरोशिमा में पीएम मोदी से मिले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, युद्ध के बीच दोनों की पहली मीटिंग
AajTak
जापान के हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच शनिवार को मुलाकात हुई है. इस बीच, दोनों देशों के बीच वार्ता भी हुई है. पीएम मोदी जी-7 समिट में शामिल होने 19 मई को जापान के हिरोशिमा पहुंचे हैं.
जापान के हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच शनिवार को मुलाकात हुई है. इस बीच, दोनों देशों के बीच वार्ता भी हुई है. ये मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है. इससे पहले पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच कई बार फोन पर बात हुई है. युद्ध के बीच यह पहली बार आमने-सामने मुलाकात और बातचीत हुई है.
माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान युद्ध के कारण बने हालात और शांति स्थापित करने की दिशा में प्रयासों को लेकर चर्चा हुई है. इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद रहे. पीएम मोदी जी-7 समिट में शामिल होने के लिए 19 मई को जापान के हिरोशिमा पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने जापान के पीएम फुमियो किशिदा से जापान और भारत की जी-7 और जी 20 की अध्यक्षता के तहत कई वैश्विक चुनौतियों पर बात की. शनिवार को उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया. पीएम की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात हुई है.
गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल महीने में रूस ने विशेष सैन्य अभियान का नाम देते हुए यूक्रेन पर हमला कर दिया था. यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से पीएम मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की ये पहली मुलाकात हुई है. रूस के साथ जंग की शुरुआत के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कई बार प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर युद्ध रुकवाने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की थी.
यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति की अपील कर चुके हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों से युद्ध की शुरुआत के बाद से कई मौकों पर शांति की अपील कर चुके हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में भी शांति का संदेश देते हुए साफ कह चुके हैं कि किसी भी समस्या का समाधान जंग नहीं है. बातचीत से समस्या का हल निकाला जाना चाहिए. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य वैश्विक मंचों पर भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर अपना तटस्थ रुख भी कायम रखा है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






