
हिमाचल से लेकर अरुणाचल और यूपी तक... राज्यसभा चुनाव से पहले देखिए सांसदों-विधायकों के पाला बदल की पूरी लिस्ट
AajTak
राज्यसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है. हिमाचल प्रदेश से लेकर अरुणाचल प्रदेश, यूपी और झारखंड तक कई विधायक और सांसद पाला बदल चुके हैं. ऐसे में विपक्षी दलों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.
राज्यसभा चुनाव से पहले विपक्ष को सबसे बड़ा झटका यूपी में लगा है. उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इनमें से 9 सीटों को लेकर तो स्थिति स्पष्ट है, लेकिन 10वीं सीट पर सस्पेंस कायम है.यहां रविवार को बीएसपी सांसद राकेश पांडे ने पाला बदलते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया, जिनके पिता सपा विधायक हैं और राज्यसभा चुनाव में उनका वोट भी अहम है.
दूसरी तरफ सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने दावा किया है कि अब गायत्री प्रजापति की विधायक पत्नी भी एनडीए में शामिल होंगीं. ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि गायत्री प्रजापति की पत्नी और बसपा से बीजेपी में शामिल हुए रितेश पांडे के पिता राकेश पांडे भी NDA को वोट देंगे.
राजा भैया का ऐलान राजा भैया ने आजतक से बातचीत में साफ किया है कि इस चुनाव में उनकी पार्टी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के साथ जाएगी. उन्होंने कहा कि सपा के लोग आए थे लेकिन हमारी पार्टी के वोट बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में जाएंगे. बताया जाता है कि बीजेपी नेता हों या सपा के प्रदेश अध्यक्ष, दोनों से ही मुलाकात में राजा भैया ने लोकसभा सीटों की बात की थी. राजा भैया अब तक यह संभावनाएं टटोल रहे थे कि कौन सी पार्टी उनके दल को कितनी लोकसभा सीटें दे सकती है? राजा भैया अपनी पार्टी के लिए प्रतापगढ़ और कौशांबी, दो सीटें चाहते हैं. हालांकि बीजेपी के साथ उनकी क्या बात हुई है, इसके बारे में अभी खुलकर कुछ भी सामने नहीं आया है.यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजा भैया ने खोल दिए पत्ते, कहा- बीजेपी उम्मीदवार को करेंगे वोट
हिमाचल प्रदेश में भी विधायक के बगावती तेवर हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए हो रहे चुनाव से ठीक पहले विधायक राजेंद्र राणा ने बगावती तेवर अपना लिए हैं. साल 2017 के हिमाचल चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराने वाले राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार में मंत्री बनना पद तय माना जा रहा था लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब राणा ने दो टूक कहा है कि अब वह कोई मंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे. हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही दलों ने उम्मीदवार उतारे हैं.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने दावा किया था कि पार्टी लाइन से हटकर भी कई विधायकों से संपर्क किया जा रहा है. बीजेपी ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी के दावे के बीच अब राजेंद्र राणा के रुख ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है.
अरुणाचल में विपक्ष चार विधायक बीजेपी में आए अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा का चुनाव भी होना है लेकिन इससे पहले कांग्रेस और एनसपीपी को बड़ा झटका लगा है. दोनों दलों के दो-दो वविधायक रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए और खुद सीएम पेमा खांडू ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई. एनपीपी विधायक मुच्चू मिथी तथा गोकर बसर और कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग तथा वांगलिंग लोवांगडोंग ने ईटानगर स्थित बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीजेपी की सदस्यता ली.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






