
'हिमाचल प्रदेश में राज नहीं रिवाज बदलेंगे, जनता को PM मोदी पर भरोसा', बोले जेपी नड्डा
AajTak
Panchayat Aaj Tak Himachal Pradesh: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जो फिजा दिल्ली में दिख रही थी, वो तीन चार दिन में यहां भी देखने को मिलेगी. बागियों के बारे में नड्डा का कहना था कि जो खड़े हैं, उनकी आकांक्षा होंगी. लेकिन चुनाव नजदीक आएगा तो स्थिति स्पष्ट हो जाएंगी. कुछ मान जाते हैं. कुछ छूट जाते हैं.
Panchayat Aaj Tak Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के शिमला में 'पंचायत आज तक' का मंच सजा है. इस खास आयोजन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए. नड्डा ने यहां विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार सरकार बनने का दावा किया और कांग्रेस पर हमला बोला है. नड्डा ने कहा कि हिमाचल में छोटे विधानसभा क्षेत्र हैं. यहां मार्जिन बहुत ज्यादा नहीं हो पाता है लेकिन यहां का चुनाव क्लीयर है. लोगों के मन में भाजपा है और लोग बीजेपी को रिपीट करना चाहते हैं और रिवाज को बदलना चाहते हैं. नड्डा का कहना था कि यहां पर हम राज नहीं, रिवाज बदलेंगे.
उन्होंने कहा कि जो फिजा दिल्ली में दिख रही थी, वो तीन चार दिन में यहां भी देखने को मिलेगी. बागियों के बारे में नड्डा का कहना था कि जो अभी खड़े देखे जा रहे हैं, उनकी आकांक्षा होंगी. लेकिन चुनाव नजदीक आएगा तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. कुछ मान जाते हैं. कुछ छूट जाते हैं. इन सबके बावजूद बीजेपी के कार्यकर्ता आगे आएंगे और बहुमत की सरकार बनाएंगे.
जहां सोचा ना था, वहां रिपीट सरकार बनाई
सवाल किया गया कि हिमाचल में रिपीट सरकार नहीं बनने का रिकॉर्ड रहा है. इस पर नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी है. वो लगातार सरकार में रहे. केंद्र में आए तो यहां भी रिपीट किया. हमने जहां कभी सोचा नहीं था सरकार बनाने का, वहां रिपीट किया. यूपी में भी रिपीट किया. 1985 के बाद दोबारा यूपी में सरकार बनाई. बीजेपी के सीएम रिपीट हुए. उत्तराखंड में हमारी सरकार रिपीट हुई. गोवा में हमने तीसरी बार सरकार बनाई. मणिपुर और पुडुचेरी में फिर हमने सरकार बनाई.
हिमाचल के लोगों का मेरे प्रति लगाव है
नड्डा ने सीएम फेस पर भी क्लीयर किया और कहा- जयराम रमेश के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेंगे और सरकार रिपीट करेंगे. नड्डा ने कहा कि हम हर इलेक्शन को प्रतिष्ठा से जोड़कर लड़ते हैं. यहां से लगाव है. यहां के लोगों का मेरे प्रति भी लगाव है. नड्डा से यहां के सीएम बनने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे कभी अपने बारे में ना सोचते हैं, ना बोलते हैं. मैं केंद्र में कई मंत्रालयों के मंत्री रहे, लेकिन जब पार्टी ने आदेश दिया, तब वो काम किया. ये मेरे सोचने का तरीका ही नहीं है. पार्टी ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











