
हिमाचल के मंडी में भीषण हादसा, पिकअप जीप पुल से टकराई, 5 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
AajTak
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह आईआईटी कमांद के पास नए पुल के निकट एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे पांच लोगों की मौत और एक गंभीर घायल हो गया. सभी मृतक और घायल पंजाब के रहने वाले हैं.
हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. आईआईटी कमांद के पास बने नए पुल पर एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए जोनल हॉस्पिटल मंडी भर्ती कराया गया है. यह सभी लोग पंजाब के रहने वाले है.
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे एक पिकअप जीप आईआईटी कमांद के लिए टैंट का सामान लेकर जा रही थी. इस पिकअप जीप में आगे चालक के साथ एक व्यक्ति सवार था जबकि चार लोग पिकअप जीप के डाले में सामान पर बैठे हुए थे. जैसे ही पिकअप चालक कमांद पुल के पास पहुंचा तो वह अपना नियंत्रण खो बैठा और पिकअप जीप पुल की रेलिंग से जा टकराकर पलट गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप जीप के डाले में बैठे लोग उछलकर पुल के नीचे खड्ड में जा गिरे. हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि पिकअप जीप चालक दलजीत पुत्र जगतार सिंह गांव मलिया, जिला तरनतारन पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका जोनल हॉस्पिटल मंडी में उपचार चल रहा है.
पिकअप जीप चालक दलजीत ने बताया कि बीती रात को वे अमृतसर से मंडी कमांद के लिए निकले थे. सुंदरनगर में रूककर उन्होंने रात बिताई और सुबह फिर कमांद के लिए रवाना हो गए. कमांद पुल के पास नीचे उतरते हुए इनकी पिकअप जीप की ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और ब्रेक न लगने के कारण जीप पुल से टकरा गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भंयकर था कि पुल के साथ टकराते ही गाड़ी ने दो-तीन पलटे खाए और पिकअप जीप कंमाद से मंडी की ओर घूम गई. जिसके बाद वे मदद के लिए दौडे और पुलिस और 108 एंबुलेस की टीम को भी घटना की सूचना दी. स्थानीय निवासी यूसफ और नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि घायल चालक को पहले उन्होंने अपनी गाड़ी में डालकर कटोला अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद मृतकों को वे अपनी गाड़ी में डालकर जोनल अस्पताल मंडी लेकर आए. वहीं घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी लाया गया.
यह भी पढ़ें: ट्रैक पर रखा था 10 फीट लंबा पाइप, बिछाए गए थे पत्थर... शामली में पायलट की सूझबूझ से टला रेल हादसा, VIDEO

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







