
हिमाचल-उत्तराखंड में तबाही का पार्ट-2! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें चंबा-मंडी समेत किन इलाकों में फ्लैश फ्लड का खतरा
AajTak
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का कोहराम देखने को मिल रहा है. आए दिन इन दो राज्यों से लैंडस्लाइड और बादल फटने की खबरें सामने आ रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो अभी इन दो राज्यों में बारिश की तबाही जारी रहेगी. आइए जानते हैं आईएमडी ने क्या दी जानकारी.
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के चलते तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश जानलेवा साबित होती जा रही है. इन दोनों ही राज्यों से लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की खबरें सामने आ रही हैं. लगातार बारिश के बीच, मौसम विभाग ने चिंता वाली खबर सामने रखी है. मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में अभी भारी बारिश का खतरा टला नहीं है.
हिमाचल प्रदेश में इस साल हुई बारिश से भारी तबाही देखने को मिली है. प्रदेश में 24 जून से लेकर अब तक 335 लोगों की मौत हो चुकी है. 38 लोग अभी भी लापता हैं. करीब 8014 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है. 7 से 10 जुलाई तक बारिश ने भारी कहर बरसाया. बता दें, हिमाचल के कुल्लू, मनाली, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन में सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला. ऐसे में मौसम विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है.
पूरे राज्य को घोषित किया गया प्राकृतिक आपदा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हुई 113 लैंडस्लाइड की घटनाओं में 2,022 पूरी तरह तबाह हो गए. वहीं, 9,615 घर आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं. हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड, बादल फटने की घटनाओं को देखते हुए लोगों के बीच डर का माहौल है. बता दें, प्रदेश में हुए भारी नुकसान को देखते हुए सरकार ने प्रदेश को प्राकृतिक आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है.
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 22 अगस्त से 24 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. भारी बारिश के अलर्ट के बीच कई इलाकों में बाढ़, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड का खतरा मंडरा रहा है. प्रदेश में इस बरसात में 7 से 10 जुलाई तक भारी बारिश का जो दौर रहा, उसमें मंडी कुल्लू सहित कई जिलों में भारी नुकसान देखने को मिला. इसके अलावा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक भी भारी बारिश हुई. 13 अगस्त से लेकर अब तक 79 लोगों की जान जा चुकी है. शिमला शहर में 23 लोगों की मौत हुई है. शिमला के समरहिल में शिव मंदिर पर लैंडस्लाइड होने से अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. जबकि फागली में 5 और कृष्णा नगर में दो की मौत हुई है.
उत्तराखंड के भी पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट उत्तराखंड में भी लगातार भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो दून समेत पांच जिलों मे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की चेतावनी. मौसम विभाग ने आज यानी 21 और 22 अगस्त को इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. (इनपुट: अंकित शर्मा)
मंडी-चंबा में फ्लैश फ्लड का खतरा मौसम विभाग ने चंबा और मंडी जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों (किसी नदी, बेसिन या जलाशय में गिरने वाले जलसंभरों से घिरा इलाका) में फ्लैश फ्लड के मध्यमखतरे की चेतावनी भी जारी की है. वहीं, मंडी और चंबा में मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. बता दें, राज्य में रेस्क्यू ऑपरेशन का काम लगातार जारी है. कांगड़ा में ही 2000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया. मंडी में 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






