
'हिन्दुस्तान के गांव का लड़का नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है', दिलजीत दोसांझ से बोले PM मोदी
AajTak
सिंगर दिलजीत दोसांझ ने नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सिंगर ने पीएम के साथ अपनी इस मुलाकात को यादगार बताते हुए साल 2025 की एक शानदार शुरुआत बताया है. उन्होंने कहा कि हमने बेशक संगीत समेत कई चीज़ों पर बात की.
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सिंगर ने पीएम के साथ अपनी इस मुलाकात को यादगार बताते हुए साल 2025 की एक शानदार शुरुआत बताया है. उन्होंने अंत में प्रधानमंत्री को अपने दिल-लुमिनाटी के भारत दौरे का एक पोस्टर भी भेंट किया.
दिलजीत ने पीएम से मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की हैं, जिसमें वह पीएम मोदी के साथ बातचीत कर रहे हैं, जबकि एक तस्वीर में पीएम मोदी सिंगर की पीठ थपथपाते हुए आशीर्वाद दे रहे हैं. दिलजीत ने पीएम के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर एक्स पर लिखा, 'साल 2025 की शानदार शुरुआत, पीएम मोदी के साथ यादगार मुलाकात. हमने बेशक संगीत समेत कई चीज़ों पर बात की.'
A fantastic start to 2025 A very memorable meeting with PM @narendramodi Ji. We talked about a lot of things including music of course! pic.twitter.com/TKThDWnE0P
'आप जीतते जा रहे हैं दिल'
वहीं, पीएम और दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें पीएम मोदी सिंगर से बातचीत कर रहे हैं. वीडियो में पीएम कहते हैं कि हिन्दुस्तान के गांव का लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है. पीएम ने ये भी कहा कि आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा तो आप जीतते ही जाते हो लोगों को.
इसके इतर दिलजीत पीएम से कहते हैं कि हम पढ़ते थे कि मेरे भारत महान, जब मैं पूरा भारत घूमा तो मुझे पता चला, क्यों कहते थे मेरे भारत महान. इस पर पीएम कहते हैं कि सच में भारत की विशेषता अपने-आप में एक शक्ति है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










