
हिट होते ही बॉर्डर 2 के साथ बड़ा खेल! MP के थिएटर में चलाई गई पाइरेटेड कॉपी? मचा हंगामा
AajTak
Border 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, लेकिन मध्य प्रदेश के भिंड में एक थिएटर में पाइरेटेड कॉपी दिखाए जाने का दावा सामने आया है. इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है.
सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 की शानदार सफलता का आनंद ले रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और बड़ी संख्या में दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखने पहुंच रहे हैं.
लेकिन अक्सर जब कोई फिल्म हिट होती है, तो उसकी पाइरेटेड कॉपी ऑनलाइन लीक हो जाती है. बॉर्डर 2 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन इस बार मामला और भी चौंकाने वाला है.
थिएटर में दिखाई गई पाइरेटेड कॉपी!
एक हैरान करने वाले मामले में दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के भिंड में स्थित एक थिएटर में बॉर्डर 2 की पाइरेटेड कॉपी चलाई गई. यह मामला तब सामने आया जब @Singhboys888 नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो शेयर किया. यूजर का दावा है कि शारदा सिनेमा, भिंड में फिल्म का लो-क्वालिटी (कम रिजॉल्यूशन) वर्जन दिखाया गया, जिसे कथित तौर पर किसी थर्ड-पार्टी ऐप से डाउनलोड किया गया था.
हालांकि, इंस्टाग्राम पर डाला गया ओरिजिनल पोस्ट बाद में डिलीट कर दिया गया, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में तस्वीर हिलती हुई दिखती है और आवाज भी साफ नहीं है, जिससे ऐसा लगता है कि यह किसी मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया है.
X पर एक यूजर ने लिखा- कहते हैं भारत शुरुआती लोगों के लिए नहीं है. मैं कहता हूं भिंड तो प्रोफेशनल्स के लिए भी नहीं है. बॉर्डर 2 की पाइरेटेड कॉपी कथित तौर पर एक सिनेप्लेक्स में चलाई गई. इंस्टाग्राम यूजर ने दावा किया कि सिनेप्लेक्स में फिल्म की पाइरेटेड कॉपी दिखाई गई.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











