
हिटलर की आंखों में खटकते थे ये 3 युवा क्रांतिकारी, 21 साल की उम्र में सिर से धड़ करवा दिया अलग
AajTak
हिटलर ने एक नरक बनाया था. इस दोजख में लोग घड़ी-घड़ी गिनते. वे या तो अपनी मौत की प्रतीक्षा करते या फिर समय चक्र के बदलने का इंतजार करते. ये समय चक्र बदला भी. 1945 में वो वक्त आया जब ब्रिटेन-रूस और अमेरिका की संयुक्त ताकत के आगे हिटलर परास्त हो गया. अब वो समय आया जब दुनिया हारे हुए हिटलर का इतिहास लिखकर इंसाफ कर रही थी.
हिटलर आज ही पैदा हुआ था. 133 साल पहले. अंध राष्ट्रवाद के पैरोकार जर्मनी के इस तानाशाह ने दुनिया और मानवता को अपनी सनक पूरा करने के लिए ऐसे-ऐसे दंश दिए जिन्हें मात्र याद कर आज भी रोम-रोम सिहर उठता है. ऑश्वित्ज़ (Auschwitz) कॉन्सेंट्रेशन कैंप (Concentration camp) से निकलती कराह को कौन भूल सकता है जहां नाजी यहूदियों को गैस चैंबर में जिंदा झोंक देते थे.
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिटलर की हैवानियत को दुनिया ने किताबों में पढ़ा, फिल्मों-नाटकों में देखा, कहानियों में सुना. हिटलर ने अपनी नस्ल की श्रेष्ठता के गुमान में न सिर्फ लाखों यहूदियों, जिप्सीयों, स्लावों का नरसंहार करवाया था. बल्कि 1933 से 1945 के बीच उसने जर्मन नागरिकों लगभग 75 हजार जर्मन नागरिकों का कोर्ट मार्शल करवाया और इन्हें नाजियों की कुख्यात जन अदालतों द्वारा मौत की सजा दिलवाई. ये वो जर्मन थे जो हिटलर के विरोध में उठ खड़े हुए थे. ये वो आजाद ख्याल नागरिक थे जो बेखौफ दुनिया को हिटलर की कारस्तानियां बताते थे.
खून का फव्वारा निकलता और सिर धड़ से अलग हो जाता
तानाशाह हिटलर को अपने ही सल्तनत में अपना ही विरोध कैसे बर्दाश्त होता? हिटलर और उसकी गेस्टापो (Gestapo) पुलिस ऐसे लोगों अपने तरीके से 'इंसाफ' देती थी. एक नाजी जज होता. आरोप कमोबेश सभी पर एक जैसे होते- देशद्रोह. ऐसे 'गुनाहों' की सुनवाई तेजी से होती और फैसला भी पहले से तय होता- मौत. कुछ ही दिनों में निर्दयी गेस्टापो पुलिस ऐसे लोगों की गरदनों को गिलोटिन (Guillotine) मशीन के धारदार ब्लेड के नीचे रखकर लीवर दबा देता. एक चीत्कार के साथ खून का फव्वारा निकलता और सिर धड़ से अलग हो जाता.
3 क्रांतिकारियों का ये था गुनाह
21 साल की सोफी शोल (Sophie Scholl), 24 साल का उसका भाई हंस सोल (Hans Scholl) और 24 साल का ही हंस का दोस्त क्रिस्टोफ प्रोब्स्ट (Christoph Probst). म्यूनिख यूनिवर्सिटी के इन 3 क्रांतिकारी स्टूडेंट को हिटलर की पुलिस ने ऐसी ही सजा दी थी. गिलोटिन के जरिए मौत.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








