
हिज्बुल्ला ने इजरायल के जिस सर्विलांस और कम्युनिकेशन सिस्टम तबाह, वहां पहुंची आजतक की टीम
AajTak
आजतक की टीम इजरायल की उत्तरी सीमा पर पहुंची, जहां हिज्बुल्ला के लड़ाकों ने आईडीएफ के कम्युनिकेशन सेंटर पर गुरुवार को एक के बाद एक कई हमले किए. ये हमले साउथ लेबनान से किए गए थे. हिज्बुल्ला की ओर से इस हमले के फुटेज भी जारी किए, जिसमें बताया गया था कि इजरायल का सर्विलांस नष्ट कर दिया गया है.
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में लेबनान का संगठन हिज्बुल्ला भी शामिल हो गया है. वह इजरायल की सेना पर एंटी-टैंक मिसाइलें छोड़ रहा है. हिज्बुल्ला की ओर से लगातार इजरायली सेना पर गोलीबारी की जा रही है. हालांकि जवाबी कार्रवाई में इजरायल की सेना भी हिज्बुल्ला के ठिकानों पर भी हमला किया. आजतक की टीम इजरायल की उत्तरी सीमा पर पहुंची है, जहां पर हिज्बुल्ला के लड़ाकों ने हमला किया.
आजतक की टीम इजरायल की उत्तरी सीमा पर पहुंची, जहां हिज्बुल्ला के लड़ाकों ने कम्युनिकेशन सेंटर पर गुरुवार को एक के बाद एक कई हमले किए. ये हमले साउथ लेबनान से किए गए थे. हिज्बुल्ला की ओर से इस हमले के फुटेज भी जारी किए, जिसमें बताया गया था कि इजरायल का सर्विलांस नष्ट कर दिया गया है. ये नई रणनीति है. इन लड़ाकों ने इजरायली सीमा में सेंधमारी भी की है. इजरायली सीमा में घुसकर इन लड़ाकों ने आईडीएफ के टैंक और जवानों को निशाना बनाया है.
अमेरिका-यूरोप का प्रेशर या फिर... गाजा पट्टी में ग्राउंड ऑपरेशन क्यों शुरू नहीं कर रहा इजरायल?
बीते बुधवार को हिज्बुल्ला के लड़ाकों ने बुधवार को भी गोलीबारी थी. इसके जवाब में इजरायली सेना ने जैसे को तैसा की तर्ज पर जवाब देते हुए हिज्बुल्ला के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया. आईडीएफ की ओर से बताया गया था बीते कुछ घंटों में आईडीएफ ने लेबनान की सीमा पर हिज्बुल्ला से संबंधित ठिकानों पर हमला किया. इजरायली सेना के मुताबिक, लेबनान सीमा से सटे रोश हानिकरा से एंटी-टैंक मिसाइलें दागी गईं, उन्हीं जगहों पर टारगेट किया गया.
इजरायल को गाजा में जमीनी आक्रमण से रोका जा रहा: रिपोर्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल को गाजा में जमीनी आक्रमण करने से रोका जा रहा है. अमेरिका और यूरोपीय देश को डर है कि अगर इजरायली सेना ने जमीनी आक्रमण शुरू कर दिया तो बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई में मुश्किल होगी. इस बीच हमास की ओर से बंधक बनाए गए अमेरिका के दो नागरिकों को रिहा कर दिया गया है. हमास की ओर से आए बयान के मुताबिक, यह रिहाई की कतर की मध्यस्थता के बाद हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रिहा किए गए दोनों बंधकों और उनके परिवार से फोन पर बात की है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









