
हिज्बुल्ला को कुचलने का इजरायल का TIT FOR TAT प्लान... जहां से एंटी-टैंक मिसाइल छोड़े, वहीं गिरा रहा बम
AajTak
इजरायल और हमास के बीच जबसे युद्ध शुरू हुआ, लेबनान का संगठन हिजबुल्ला भी इसमें शामिल हो गया. वह कई बार इजरायली सैन्य ठिकानों पर हमला कर चुका है. हिजबुल्ला के साथ संघर्ष में 5 इजरायली सैनिकों की मौत हो चुकी है, इसमें उसके 13 लड़ाके मारे जा चुके हैं.
इजरायल और हमास के बीच बीते 12 दिनों से युद्ध जारी है. इस दौरान लेबनान का संगठन हिज्बुल्ला भी इजरायल पर एंटी-टैंक मिसाइलें छोड़ रहा है. लेबनान की ओर से हिज्बुल्ला के लड़ाकों ने बुधवार को भी गोलीबारी की थी. इसके जवाब में इजरायली सेना ने जैसे को तैसा की तर्ज पर जवाब देते हुए हिज्बुल्ला के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया.
आईडीएफ की ओर से बताया गया कि बीते कुछ घंटों में, आईडीएफ ने लेबनान की सीमा पर हिज्बुल्ला से संबंधित ठिकानों पर हमला किया. इजरायली सेना के मुताबिक, लेबनान सीमा से सटे रोश हानिकरा से एंटी-टैंक मिसाइलें दागी गईं, उन्हीं जगहों पर टारगेट किया गया है.
'द येरुशलम पोस्ट' के मुताबिक, हिज्बुल्ला ने इस बात को स्वीकार किया है कि बुधवार को साउथ लेबनान में इजरायल की एयरस्ट्राइक में संगठन के दो सदस्य भी मारे गए.
इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने कहा है आईडीएफ को तीसरे मोर्चे पर युद्ध शुरू नहीं करना चाहिए. अमेरिका ने इजरायल से हिज्बुल्ला के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू नहीं करने की अपील की है. यूएस की ओर से कहा गया है कि वो अभी युद्ध को गाजा से आगे बढ़ने से रोकने के लिए काम कर रहा है.
हमास के खिलाफ UN में सबूत देगा इजरायल, अस्पताल पर हमले के बाद अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध
टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, अमेरिका लगातार हिज्बुल्ला और ईरान को इजरायल की उत्तरी सीमा पर युद्ध शुरू नहीं करने की चेतावनी देता रहा है. अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका ने इजराइल को हिज्बुल्ला की गोलीबारी पर अपनी सैन्य प्रतिक्रिया में सावधान रहने की चेतावनी दी है क्योंकि लेबनान में आईडीएफ की एक गलती बहुत बड़े युद्ध को जन्म दे सकती है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









