
हिज्बुल्लाह पर इजरायल का फुल फ्लेज्ड प्रहार! उड़ाए 1600 टारगेट, 492 मौतें, लेबनान ने दागे 200 रॉकेट
AajTak
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 1600 टारगेट को निशाना बनाया है और इन्हें नेस्तनाबूद कर दिया है. रातभर लेबनान में बम गिराए गए हैं. हमलों में अब तक 492 मौतें होने की खबर है. इजरायल ने चेतावनी दी है कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ तेजी से हमले किए जाएंगे.
Israel-Hezbollah War: करीब सालभर से युद्ध मैदान में डटा इजरायल अब फुल फ्लेज्ड वॉर के मूड में देखा जा रहा है. हफ्तेभर पहले लेबनान में पेजर-वॉकी-टॉकी ब्लास्ट से दहशत फैली और उसके तुरंत बाद इजरायल ने फाइटर जेट्स से लेबनान में मिसाइल-बम अटैक करके हिज्बुल्लाह की हालत पतली कर दी. अब फिर इजरायल ने लेबनान में बड़ा हमला बोला है.
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 1600 टारगेट को निशाना बनाया है और इन्हें नेस्तनाबूद कर दिया है. रातभर लेबनान में बम गिराए गए हैं. हमलों में अब तक 492 मौतें होने की खबर है. इजरायल ने चेतावनी दी है कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ तेजी से हमले किए जाएंगे. ऐसे में लेबनानी नागरिकों को उन क्षेत्रों को खाली करने के लिए कहा है, जहां हिज्बुल्लाह के हथियार छिपाने की आशंका है. IDF का दावा है कि लेबनान के घरों में एक-एक हजार किलो के भारी रॉकेट रखे मिले हैं.
हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर 200 रॉकेट दागे
हालांकि, इजरायल की कार्रवाई का जवाब देने के लिए हिज्बुल्लाह ने भी मोर्चा संभाला है और उत्तरी इजरायल में 200 रॉकेट दागे हैं. देर रात जब हिज्बुल्लाह ने अटैक किया तो उत्तरी इजरायल के हाइफा, अफुला, नाजरेथ और अन्य शहरों में रॉकेट सायरन बजने लगे. हिज्बुल्लाह ने रातभर रॉकेटों की बौछार की. हिज्बुल्लाह ने कहा, हमने कई इजरायली सैन्य ठिकानों और एयरपोर्ट को निशाना बनाया है. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा, अधिकांश रॉकेटों को हमारे आयरन डोम डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया और किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है.
दरअसल, पिछले साल 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी हमास के लड़ाकों ने अचानक इजरायल में घुसकर अटैक कर दिया था. इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए थे. करीब 250 इजरायली नागरिकों को हमास के लड़ाके बंधक बनाकर गाजा ले गए थे. उसके बाद इजरायल ने गाजा में अटैक किया था और हमास के अंतिम लड़ाके को मारकर ही युद्ध खत्म करने का ऐलान किया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









