
हिज्बुल्लाह चीफ के बंकर में अरबों रुपये का सोना! इजरायली सेना ने जारी किया वीडियो
AajTak
इजरायली सेना ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उनका दावा है कि हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक बंकर में 50 करोड़ डॉलर का सोना मिला है. हालांकि, आईडीएफ का कहना है कि वो बंकर पर हमले की नहीं सोच रहा.
इजरायल ने दावा किया है कि हिजबुल्लाह ने बेरूत के एक अस्पताल के नीचे एक गुप्त बंकर में 50 करोड़ डॉलर (42 अरब 3 करोड़ 82 लाख 49 हजार 750 रुपये) का सोना और नकदी छिपा रखा है. बंकर को पहले हिज्बुल्लाह का मुखिया हसन नसरल्लाह चलाता था जिसकी इजरायली हमले में मौत हो गई है.
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बंकर का एक ग्राफिक फोटो और एक वीडियो जारी किया है. साथ ही यह भी कहा है कि इजरायल इसे निशाना बनाने की प्लानिंग नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा है कि बंकर चूंकि एक अस्पताल के नीचे है इसलिए वो इसे निशाना नहीं बना रहा.
उन्होंने कहा, 'बंकर को जानबूझकर एक अस्पताल के नीचे बनाया गया है और इसमें आधे अरब डॉलर से अधिक नकदी और सोना रखा हुआ है. उस पैसे का इस्तेमाल लेबनान के पुनर्वास के लिए किया जा सकता था, लेकिन वह हिजबुल्लाह के पुनर्वास के लिए चला गया.'
हगारी ने लेबनानी अधिकारियों से हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई करने और बंकर का निरीक्षण करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, 'मैं लेबनानी सरकार, लेबनानी अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील करता हूं कि हिज्बुल्लाह को आतंक फैलाने और इजरायल पर हमला करने के लिए बंकर में रखे पैसे का इस्तेमाल न करने दें.
आईडीएफ ने हमास के साथ मिलकर हिजबुल्लाह पर हथियार छिपाने और लड़ाकों को शरण देने के लिए अस्पतालों, स्कूलों और अन्य संवेदनशील स्थलों का उपयोग करने का आरोप लगाया है.
हगारी ने यह भी बताया कि ईरान किस प्रकार हिजबुल्लाह के ऑपरेशन के लिए पैसे दे रहा है. इसमें हिजबुल्लाह की वित्तीय शाखा अल-कर्द अल-हसन भी शामिल है जो नागरिकों को सेवाएं देती है और अपने कार्यकर्ताओं को वेतन देती है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











